पंडवानी गायिका तीजन बाई Raipur AIIMS में भर्ती, दो दिन पहले प्रधानमंत्री ने फोन पर जाना था हाल-चाल

SHARE:

छत्तीसगढ़ का प्रसिद्ध पंडवानी गायिका तीजन बाई को बेहतर इलाज के लिए रायपुर एम्स में भर्ती करवाया गया है। शनिवार को अपने रायपुर दौरे के दौरान प्रधानमंत्री ने तीजन बाई की बहु को फोनकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली थी। प्रशासन ने सतर्कता दिखाते हुए अब उन्हें में भर्ती कराया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पंडवानी गायिका तीजन बाई के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेने के 2 दिन बाद सोमवार को प्रशासन ने उन्हें एम्स में भर्ती कर दिया है। उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है, परंतु एहतियातन प्रशासन ने यह कदम उठाया है।

जानकारी के अनुसार, तीजन बाई को भिलाई चरोदा नगर निगम क्षेत्र के ग्रामीण वार्ड गनियारी से आज सुबह 11:00 बजे के करीब एम्स रायपुर ले जाया गया। इस दौरान डॉक्टरों की टीम भी उनके साथ मौजूद थी।बता दें कि वर्ष 2023-24 से तीजन बाई के स्वास्थ्य में काफी गिरावट आई है। उनका बीपी बढ़ा हुआ है, इसके साथ ही बिस्तर से उठ नहीं पाती थी। लोगों को ठीक से पहचान भी नहीं पाती थी। स्वास्थ्य में निरंतर गिरावट पर जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा चिकित्सकों की टीम समय-समय

The Suryadon
Author: The Suryadon

सच्चाई की आवाज

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य