बिलासपुर ट्रेन दुर्घटना पर छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि बहुत दुखद घटना हुई है। मालगाड़ी खड़ी थी उसके पीछे से मेमू ट्रेन आकर टकरा गई। सामने के डब्बे में इंजन भी होता है और कुछ यात्री भी बैठते हैं। उस डिब्बे को चोट आई है। रेलवे के उच्चाधिकारी और राज्य शासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। राहत बचाव का कार्य प्रारंभ कर दिया है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।
Author: The Suryadon
सच्चाई की आवाज