Explainer: 4 प्रेस, दो कंपनियां और 19 ऑफिस… RBI के नोट की छपाई से लेकर बैंक तक पहुंचने की पूरी प्रक्रिया

SHARE:

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) देश में करेंसी व्यवस्था को आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने की तैयारी कर रहा है। जानकारी के अनुसार, केंद्रीय बैंक जल्द ही पॉलीमर यानी प्लास्टिक से बने नोटों का पायलट प्रोजेक्ट शुरू कर सकता है। यदि यह प्रयोग सफल रहता है तो वर्ष 2027 तक इन नोटों को चरणबद्ध तरीके से बाजार में उतारा जा सकता है। शुरुआती दौर में 10 रुपये और 20 रुपये के पॉलीमर नोट जारी किए जाने की संभावना जताई जा रही है।

RBI लंबे समय से पॉलीमर करेंसी को अपनाने की योजना पर काम कर रहा है। इस दिशा में अब प्रक्रिया आगे बढ़ चुकी है। रिजर्व बैंक ने पॉलीमर शीट के निर्माण और आपूर्ति के लिए दुनिया भर की कंपनियों से निविदाएं (बोली) आमंत्रित की हैं। इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 18 अगस्त तय की गई है। इससे संकेत मिलते हैं कि पॉलीमर नोटों को लेकर केंद्रीय बैंक की तैयारी अब अंतिम चरण में पहुंच रही है

पॉलीमर नोट पतले और लचीले प्लास्टिक की विशेष शीट पर तैयार किए जाते हैं। हालांकि, ये क्रेडिट या डेबिट कार्ड की तरह कठोर नहीं होते। इन्हें आसानी से मोड़ा जा सकता है और सामान्य कागजी नोटों की तरह ही जेब में रखा तथा दैनिक लेनदेन में इस्तेमाल किया जा सकता है। इनकी मजबूती अधिक होने के कारण इनके जल्दी फटने या खराब होने की संभावना भी कम रहती है।

पिछले कुछ वर्षों में देश में नकदी की मांग तेजी से बढ़ी है। इसके चलते बड़ी संख्या में नए नोट छापने पड़े, जिससे छपाई पर होने वाला खर्च भी बढ़ा। इसके साथ ही पुराने, कटे-फटे और जल्दी खराब होने वाले नोटों की संख्या में भी इजाफा हुआ। इन्हीं चुनौतियों को देखते हुए RBI ने पॉलीमर नोटों में रुचि दिखाई है। माना जा रहा है कि पहले 10 और 20 रुपये के नोट जारी किए जाएंगे और भविष्य में बड़े मूल्यवर्ग के नोट भी पॉलीमर में लाए जा सकते हैं।

The Suryadon
Author: The Suryadon

सच्चाई की आवाज

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य