। लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जमगला में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक अंडा नहीं मिलने से नाराज होकर गांव में लगे एक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार युवक की पहचान शिव शंकर निवासी ग्राम जमगला के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि उसे प्रतिदिन अंडा खाने की आदत है। रविवार को अंडा नहीं मिलने पर वह नाराज हो गया और सीधे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक को टावर पर चढ़ा देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर लखनपुर पुलिस मौके पर पहुंची। काफी देर तक पुलिस और ग्रामीणों ने समझाइश देकर युवक को शांत कराया, जिसके बाद वह सुरक्षित नीचे उतर आया। बताया गया कि युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ है।
मोबाइल टावर पर चढ़ने की यह लगातार दूसरी घटना सामने आई है। इससे पूर्व सूरजपुर जिले के चांदनी बिहारपुर थाना परिसर में लगे रेडियो टावर पर एक युवती चढ़ गई थी। युवती अपने प्रेमी को तलाश कर वापस लाने की जिद पर अड़ी थी। काफी देर बाद उसे समझाइश देकर उतारा गया था।
Author: The Suryadon
सच्चाई की आवाज