‘बिग बॉस 19’ में फरहाना भट्ट अपने रोज के झगड़ों को लेकर खबर में रहती हैं। हाल ही में अभिषेक बजाज के साथ उनकी भिड़ंत हो गई और उन्होंने उनकी एक्स को लेकर भद्दा कमेंट कर दिया। फरहाना ने जो कुछ भी कहा, उसे लेकर अभिषेक के फैंस उनकी तगड़े से क्लास लगा रहे हैं।सलमान खान का होस्ट किया जाने वाला ‘बिग बॉस 19′ अपने फिनाले की ओर बढ़ रहा है और घर का माहौल गरमा गया है। अब, लेटेस्ट एपिसोड में राशन टास्क के दौरान, कंटेस्टेंट अभिषेक बजाज और फरहाना भट्ट के बीच तीखी बहस हुई। बात इतनी बिगड़ गई कि फरहाना ने कथित तौर पर अभिषेक बजाज की एक्स वाइफ आकांक्षा जिंदल पर एक भद्दा कमेंट कर दिया। अभिषेक और आकांक्षा ने 2017 में शादी की थी और आकांक्षा ने 2023 में अलग होने का दावा किया था। हालांकि, ऑनलाइन रिपोर्ट्स बताती हैं कि 2020 में दोनों अलग हो गए।’बिग बॉस 19‘ के घर में फरहाना भट्ट ने अपनी सारी हदें पार कर दीं जब उन्होंने अभिषेक बजाज से कहा कि उनकी एक्स बाहर चप्पल लिए खड़ी हैं। यह सुनकर अभिषेक की बेस्ट फ्रेंड अशनूर कौर बहुत गुस्सा हो गईं और फरहाना से भिड़ गईं।
फरहाना ने अभिषेक से कहा, ‘एक्स बाहर चप्पल लेकर वेट कर रही होगी।’ यह सब इसलिए हुआ क्योंकि बिग बॉस 19 ने कंटेस्टेंट्स को एक टास्क दिया था जिसमें एक इंटरनेट सेटअप बनाया गया था। घरवालों को कथित तौर पर खाली जगह भरनी थी और यहीं पर नीलम गिरी ने अभिषेक बजाज को दिमाग का रोगी कहा था। इससे बहस छिड़ गई और फरहाना ने अभिषेक को नीलम से बहस न करने के लिए कहा।
Author: The Suryadon
सच्चाई की आवाज