यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद IG डांगी पर एक्शन:14 दिन बाद पुलिस अकादमी से हटाए गए; अब IPS अजय यादव को मिली जिम्मेदारी

SHARE:

पुलिस अकादमी चंदखुरी में पदस्थ आईजी रतनलाल डांगी पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। IPS डांगी को उनके पद से हटा दिया गया है। अब उनकी जिम्मेदारी IPS अजय यादव को सौंपी गई है। यह कार्रवाई एसआई की पत्नी और योग टीचर द्वारा लगाए गए आरोपों के 14 दिन बाद की गई है।

गृह विभाग के सचिव हिमशिखर गुप्ता द्वारा जारी आदेश के अनुसार एसआई की पत्नी ने IPS डांगी के खिलाफ पुलिस मुख्यालय में अफसरों को शिकायत दी थी।

महिला की शिकायत के बाद मामला उठा तो आईजी डांगी ने मीडिया को बताया कि उन्होंने पहले भी शिकायत दी थी। महिला ने आईजी डांगी पर यौन उत्पीड़न और मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए थे। मामला के तूल पकड़ने के बाद सरकार ने जांच के आदेश दिए थे। महिला के आरोपों के बाद, आईजी डांगी ने ब्लैकमेल करने का भी आरोप लगाया था।

14 दिन की जांच और आंतरिक रिपोर्ट के बाद गृह विभाग ने तत्काल प्रभाव से डांगी को हटाने का आदेश जारी किया। सूत्रों के अनुसार, जांच आगे भी जारी रहेगी और आरोपों की पुष्टि होने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। आईजी डांगी की जगह रायपुर रेंज के सीनियर आईपीएस अधिकारी अजय यादव को पुलिस अकादमी का नया प्रभारी बनाया गया है।

IPS रतनलाल डांगी की शिकायत की जांच पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर आईजी आनंद छाबड़ा को जांच की जिम्मेदारी दी गई है। बताया जा रहा है जांच अधिकारी पहले महिला से पूछताछ करके बयान और डिजिटल साक्ष्य लेंगे।

महिला से बयान लेने के बाद IPS रतनलाल डांगी का बयान रिकॉर्ड किया जाएगा। जांच टीम में महिला अफसरों को भी शामिल किया गया है। जांच रिपोर्ट कब तक आएगी? इस संबंध में जांच टीम और पुलिस मुख्यालय के अफसरों ने फिलहाल कुछ नहीं कहा है।

पीड़िता ने पुलिस मुख्यालय पहुंचकर 15 अक्टूबर को औपचारिक रूप से शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि साल 2017 में रतनलाल डांगी से उसकी मुलाकात कोरबा में हुई थी, जब IPS डांगी वहां एसपी पद पर तैनात थे।

शुरूआती बातचीत सोशल मीडिया पर हुई, जो आगे बढ़ती गई। दंतेवाड़ा में पदस्थापना के दौरान वह वीडियो कॉल के माध्यम से उन्हें योग सिखाती थी। बाद में राजनांदगांव और सरगुजा में आईजी बनने के बाद डांगी ने कथित रूप से उसे परेशान करना शुरू किया। बिलासपुर आईजी रहते हुए उत्पीड़न का सिलसिला और बढ़ गया।

शिकायत में महिला ने बताया है कि IPS डांगी उसे अपनी पत्नी की गैरमौजूदगी में बंगले पर बुलाते थे और न आने पर तबादले की धमकी देते थे। चंद्रखुरी पुलिस प्रशिक्षण अकादमी में तबादले के बाद भी वह वीडियो कॉल के जरिए सुबह 5 बजे से रात 10 बजे तक संपर्क करने का दबाव बनाते थे। महिला ने यह भी दावा किया है कि उसके पास कई आपत्तिजनक डिजिटल साक्ष्य मौजूद हैं।

महिला के आरोपों पर ने आईपीएस रतनलाल डांगी से बात की।चर्चा के दौरान रतनलाल डांगी ने बताया कि शिकायतकर्ता महिला उन्हें ब्लैकमेल कर रही है। इस मामले की शिकायत उन्होंने पूर्व में ही सीनियर अफसरों से की है।

महिला को इस बात की जानकारी मिली तो उसने पुलिस मुख्यालय पहुंचकर शिकायत की है। महिला मुझे बदनाम करने और ब्लैकमेल करने के लिए ये सब कर रही है।

The Suryadon
Author: The Suryadon

सच्चाई की आवाज

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य