तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब जब्त, एक गिरफ्तार:

SHARE:

रायपुर के तिल्दा-नेवरा थाना क्षेत्र में एक युवक के पास से भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त की गई है। आरोपी शराब बेचने की फिराक में था, जिसे सासाहोली स्थित ओवरब्रिज के पास से रंगे हाथ पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कुल 18.660 बल्क लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 17 हजार रुपए है।

थाना प्रभारी तिल्दा नेवरा, निरीक्षक रमाकांत तिवारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान सोनू उर्फ हरीश कुमार नसानी (32) के रूप में हुई है, जो वार्ड नंबर 5, सिंधी कैंप, तिल्दा नेवरा का रहने वाला है। यह कार्रवाई एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना तिल्दा नेवरा पुलिस की संयुक्त टीम ने की है।

एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट को 5 नवंबर को सूचना मिली थी कि तिल्दा नेवरा इलाके में सासाहोली स्थित ओवरब्रिज के नीचे एक व्यक्ति थैलों में शराब रखकर बेचने के फिराक में है। संयुक्त टीम ने युवक को मौके पर जाकर पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से अवैध शराब बरामद हुई।

आरोपी शराब रखने और बेचने से संबंधित कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका और पुलिस टीम को लगातार गुमराह करने का प्रयास कर रहा था। उसे गिरफ्तार कर लिया गया और उसके खिलाफ थाना तिल्दा नेवरा में आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

The Suryadon
Author: The Suryadon

सच्चाई की आवाज

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य