छत्तीसगढ़ में 26 किसानों से 46 लाख की धोखाधड़ी, दूध डेयरी के लिए लोन दिलाने का किया था वादा

SHARE:

नईदुनिया प्रतिनिधि, भिलाई। एचडीएफसी बैंक के कर्मचारी द्वारा अपने एक सहयोगी के साथ मिलकर दूध डेयरी के लिए लोन दिलाने के नाम पर 26 किसानों से करीब 46 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई है। मामले में पुलिस ने एचडीएफसी बैंक के कर्मचारी विकास सोनी और उसके सहयोगी मधु पटेल के विरुद्ध धारा 420,34,120 बी के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस मामले की अभी भी जांच कर रही है।

धमधा ब्लॉक के ग्राम घोटा निवासी चंद्रिका पटेल ने धमधा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि ग्राम परसकोल निवासी मधु पटेल द्वारा एचडीएफसी बैंक धमधा के कर्मचारी विकास सोनी के साथ मिलकर उससे एवं अन्य 26 ग्रामवासियों से धोखाधड़ी किया है। प्रार्थी ने पुलिस को बताया कि दुग्ध उत्पादन हेतु प्रधानमंत्री पशु लोन दिलाने का प्रलोभन देकर एक ग्रामीणों का एक से अधिक खाता एचडीएफसी बैंक में खुलवाकर लोन में 40 प्रतिशत की सबसिडी व कम दिन में ब्याज पटाने का झांसा देकर खाताधारकों से सिक्योरिटी बतौर तीन-तीन चेक प्राप्त किया गया । उक्त चेक के माध्यम से सभी खाताधारकों के खाता से रकम निकालकर अपने करीबी रिश्तेदारों व परिचितों के खाता में ट्रांसफर किया गया। इस तरह आरोपितों द्वारा 45 लाख 92 हजार 250 रुपये की धोखाधड़ी की गई है।

The Suryadon
Author: The Suryadon

सच्चाई की आवाज

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य