बेटा शादीशुदा महिला को लेकर भागा, पिता ने धमकियों से परेशान होकर दी जान; MP के मुरैना की घटना

SHARE:

अशोक माहौर के बेटे आकाश माहौर पर शादीशुदा महिला को उसके मायके से भगा ले जाने के आरोप लग रहे हैं। इस घटना के बाद से महिला के ससुराल वाले अशोक को बार-बार धमकियां दे रहे थे। इसी से परेशान होकर उसने फांसी लगाकार खुदकुशी कर ली। घटना के बाद से गांव में आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने खुद ही शव को पीएम के लिए पहुंचया।

प्रतिनिधि, मुरैना। मुरैना जिले के दिमनी थाना क्षेत्र के सिधारे का पूरा गांव में 45 साल के अशोक पुत्र गंगाराम माहौर का शव गांव के बाहर नीम के पेड़ पर फांसी पर लटका मिला। इस घटना से गांव में हड़कंप मच गया। मृतक के भाई ने आरोप लगाए कि गांव के एक वाल्मीकि परिवार की बहू अपने मायके से भाग गई, इसके आरोप अशोक के बेटे पर लगाए जा रहे हैं। महिला का ससुर और स्वजन अशोक के पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी दे रहे थे, इसी सदमे में उसने खुदकुशी कर ली।

सिधारे का पुरा गांव के खेतों पर जाने वाले रास्ते गुरुवार तड़के पांच बजे एक ग्रामीण को नीम के पेड़ पर फांसी पर झूलता शव दिखा। मृतक की पहचान अशोक माहौर के तौर पर हुई। इसी गांव के मूलचंद वाल्मीकि के बेटे राजवीर की बहू साधना बाल्मीकि उम्र 21 साल भाग गई है। साधना का मायका भिंड जिले के नयागांव सगरा बेहड़ में है, वहां से साधना एक नवंबर को गायब हो गई थी।

The Suryadon
Author: The Suryadon

सच्चाई की आवाज

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य