: कोरोना महामारी एक बार फिर घातक होती जा रही है

SHARE:

Corona Cases in India: कोरोना महामारी एक बार फिर घातक होती जा रही है। मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि देखी जा रही है। एक्टिव मरीजों के साथ ही की संख्या में भी चिंताजनक इजाफा हो रहा है। जिन प्रदेशों में केस लगातार बढ़ रहे हैं उनमें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ भी शामिल हैं।

Madhya Pradesh, Chhattisgarh Coronavirus News Updatesकोरोना महामारी की शुरुआत लहरों में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के शहर भी चपेट में आए थे। मध्य प्रदेश के इंदौर, भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन, रतलाम, भिंड, मुरैना में हालात बिगड़े थे। इसी तरह छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर, भिलाई चपेट में आए थे।

इस बार भी इन शहरों में केस बढ़े हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है। लोगों को एक बार फिर कोरोना गाइडलाइन का पालन करने के लिए कहा जा रहा है। सार्वजनिक स्थानों पर मास्क लगाएं। भीड़ में जाने से बचें। समय-समय पर अपने हाथों को साफ करते रहें। शारीरिक रूप से कमजोर लोग, बच्चे और बुजुर्ग अपना खास ध्यान रखें। कोरोना से जुड़ा कोई भी लक्षण नजर आने पर डॉक्टर से सम्पर्क करें। अफवाहों पर ध्यान न दें। जिन लोगों ने बूस्टर डोज नहीं लगाएं हैं, वो जल्द से जल्द लगवाएं। Coronavirus की चौथी लहर इन दिनों देश में देखी जा रही है। इसके चलते संक्रमण का दायरा बहुत बढ़ गया है। स्थिति नियंत्रित करना सरकार के लिए लगातार चुनौती बना हुआ है। मृतक संख्‍या में होते इजाफे ने आम जनता से लेकर सरकार तक की चिंता बढ़ा दी है। अस्‍पतालों में मरीजों की संख्‍ या इतनी बढ़ गई है कि बिस्‍तर, वेंटिलेटर, इंजेक्‍शन, ऑक्‍सीजन सहित जीवन रक्षक उपकरणों के लिए उहापोह बनी हुई है। हालांकि सरकार इनकी आपूर्ति में जुटी है लेकिन फिलहाल राहत की सूरत नज़र नहीं आ रही है। हालांकि इस बीच कोरोना वैक्‍सीन की डोज, टीकाकरण का अभियान भी जारी है लेकिन मौजूदा हालात पर पूरी तरह से काबू पाने के लिए राज्‍य सरकारों ने अपने यहां लॉकडाउन, कोरोना कर्फ्यू लागू किया है। पिछले साल की तरह इस बार भी स्‍कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। आवश्‍यक सेवाओं को छोड़कर शेष व्‍यवासायिक एवं व्‍यापारिक गतिविधियों पर विराम लग चुका है।

The Suryadon
Author: The Suryadon

सच्चाई की आवाज

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य