हुरून इंडिया द्वारा गुरुवार को जारी सूची में देश में उन्हें 71 वां स्थान मिला है। पिछले वर्ष वे इस सूची में 58 वें स्थान पर थे। इन्होंने वर्ष 2024-25 में शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, पशु कल्याण, गरीबी व कुपोषण के कार्यो में 19 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। इस साल हुरून इंडिया द्वारा दानदाताओं की सूची में शामिल होने के लिए देश के करीब 200 उद्योगपतियों ने नामांकन किया था, इनमें से 185 की सूची जारी की गई है।
इसमें इंदौर के कोयला कारोबारी 71 वें स्थान पर रहे। इस बार दानदाताओं की इस सूची में मप्र के उद्योगपति सुधीर अग्रवाल ने भी स्थान पाया है। उन्हें 98 वां स्थान मिला है। हुरून इंडिया की रिच लिस्ट में भी प्रदेश में अव्वल हुरून इंडिया द्वारा जारी रिच लिस्ट में विनोग अग्रवाल पिछले पांच साल से शामिल हैं। इस वर्ष देश में उन्हें 328वीं रैंक मिली है और मप्र में वे पहले स्थान पर हैं। इस सूची में इस बार मप्र के 13 उद्योगपति शामिल हैं। भविष्य में ज्यादा से ज्यादा प्रदेश के उद्योगपति इस सूची में होंगे।
Author: The Suryadon
सच्चाई की आवाज