फ्रीगंज ओवर ब्रिज के नीचे पटरी पर बुधवार रात को एक मजदूर को चार-पांच बदमाशों ने मारपीट कर उससे 500 रुपये लूट लिए, इसके बाद उसे पटरी पर पटक दिया। ट्रेन गुजरने पर मजदूर का पैर कटने से वह बेहोश हो गया। होश आने पर वह 500 मीटर तक घसीटता हुआ स्टेशन पहुंचा और वहां गश्त कर रहे जीआरपी जवान को जानकारी दी।
, उज्जैन। फ्रीगंज ओवर ब्रिज के नीचे पटरी पर बुधवार रात को एक मजदूर को चार-पांच बदमाशों ने मारपीट कर उससे 500 रुपये लूट लिए, इसके बाद उसे पटरी पर पटक दिया। ट्रेन गुजरने पर मजदूर का पैर कटने से वह बेहोश हो गया। होश आने पर वह 500 मीटर तक घसीटता हुआ स्टेशन पहुंचा और वहां गश्त कर रहे जीआरपी जवान को जानकारी दी। उपचार के लिए उसे चरक अस्पताल भर्ती करवाया गया है।
गुरुवार सुबह मजदूर का कटा पैर ट्रैकमेन को मिला था। जिसके बाद जीआरपी ने उसे अस्पताल पहुंचाया। हालांकि पुलिस लूट की वारदात को लेकर जांच की बात कह रही है। लखन पुत्र मांगीलाल उम्र 34 साल निवासी ग्राम पलदुना तराना दिनभर मजदूरी करता है, रात वह रेलवे स्टेशन क्षेत्र में गुजारता है। बुधवार रात को लखन जीरो पाइंट की ओर से खाना लेकर पैदल स्टेशन की ओर आ रहा था। फ्रीगंज ओवरब्रिज के नीचे उसे चार-पांच बदमाशों ने पकड़ लिया और मारपीट कर उससे 500 रुपये छीन लिए थे।
