बुआ के बेटे ने किया कुकर्म, फिर हत्या कर फांसी के फंदे पर लटका दी लाश, पुलिस ने किया गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

CG News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के मरवाही क्षेत्र में रहने वाले 10 साल के नाबालिग से कुकर्म कर एक युवक ने उसे फांसी के फंदे पर लटका दिया। सुबह गांव के लोगों ने बालक की लाश देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने इस मामले में बालक के फुफेरे भाई को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपित ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है।                                                                                                    , बिलासपुर। मरवाही क्षेत्र में रहने वाले 10 साल के नाबालिग से कुकर्म कर युवक ने उसे फांसी के फंदे पर लटका दिया। सुबह गांव के लोगों ने बालक की लाश देखकर पुलिस को सूचना दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और शव पर मिले चोट के निशान को देखकर पुलिस ने गांव में पूछताछ की। इसके बाद बालक के फुफेरे भाई को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपित ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। आरोपित युवक को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।                                                            डीएसपी दीपक मिश्रा ने बताया कि मरवाही क्षेत्र के गांव में दो नवंबर को 10 साल के बालक की लाश निर्माणाधीन मकान में फांसी के फंदे पर लटकी मिली थी। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। प्राथमिक जांच में ही मामला संदिग्ध लगा। इसकी जानकारी तत्काल अधिकारियों को दी गई। इस पर एसपी एसआर भगत ने फोरेंसिक टीम को भेजकर मामले की गहराई से जांच के आदेश दिए। साथ ही बालक का पोस्टमार्टम डॉक्टरों की टीम से कराने कहा। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि बालक की हत्या से पहले कुकर्म किया गया है। इसके बाद उसे किसी ने फांसी पर लटका दिया। शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस की टीम ने अपनी जांच आगे बढ़ाई। गांव में जाकर पुलिस की टीम ने पूछताछ शुरू कर दी। इसी दौरान पता चला बालक का फुफेरा भाई अर्जुन (25) इन दिनों गांव में रह रहा है। वह अक्सर बालक के घर शराब पीने के लिए आता है। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। तब आरोपित ने बताया कि एक नवंबर की रात वह बालक के घर आया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें