अपने लीडर के कहने पर 7 माओवादियों का सरेंडर, कंधे पर हथियार टांग पहुंचे थाने, 37 लाख था इनाम

SHARE:

Gariaband News: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में सुरक्षाबल के जवानों को बड़ी सफलता मिली है। जवानों के सामने 7 नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया है। सरेंडर करने वालों पर 37 लाख रुपये का इनाम घोषित था।गरियाबंद: छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान जवानों को बड़ी सफलता मिली है। गरियाबंद-धमतरी-नुआपाड़ा डिवीजन में उदंती एरिया कमेटी के 7 नक्सलियों ने शुक्रवार को पुलिसकर्मियों के सामने सरेंडर कर दिया। सरेंडर करने वाले नक्सलियों पर कुल करीब 37 लाख रुपये का इनाम घोषित था। जिन नक्सलियों में सरेंडर किया है उसमें दो टॉप लीडर भी शामिल हैं। उदंती एरिया कमांडर सुनील और सचिव एरिना ने भी हथियार डाल दिए हैं। जिनके सिर पर 8-8 लाख रुपये का इनाम घोषित था।नक्सलियों के सरेंडर की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दो टॉप लीडरों के साथ कमेटी सदस्य लुद्रो, विद्या, नंदिनी और मलेश ने भी सरेंडर किया है। इन पर 5-5 लाख रुपए का इनाम था। इसके अलावा 1 लाख रुपये की इनामी कांती ने भी आत्मसमर्पण किया है। नक्सली अपने हथियारों के साथ सरेंडर करने पहुंचे थे।

The Suryadon
Author: The Suryadon

सच्चाई की आवाज

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य