GGU में 13 दिनों में दूसरी मौत, स्टॉफ क्वार्टर में मिला प्रोफेसर का शव; जांच में जुटी पुलिस

SHARE:

GGU में 13 दिनों में दूसरी मौत, स्टॉफ क्वार्टर में मिला प्रोफेसर का शव; जांच में जुटी पुलिस          बिलासपुर के गुरुघासीदास विश्वविद्यालय  के एक प्रोफेसर का शव उनके क्वार्टर में मिला है। प्रोफेसर अकेले रहते थे। आस-पास के लोग आशंका जता रहे हैं, शायद तबीयत खराब होने के कारण प्रोफेसर की मौत हो गई। विश्वविद्यालय परिसर में कुछ दिन पहले एक छात्र की भी संदिग्ध परिस्थिति मौत हो चुकी है।

 प्रतिनिधि, बिलासपुर: गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में महज 13 दिन के भीतर दूसरी मौत से परिसर में सन्नाटा फैल गया है। बॉटनी विभाग के प्रोफेसर नरेंद्र कुमार मिश्रा अपने क्वार्टर में मृत पाए गए। वे परिसर में अकेले रहते थे। प्राथमिक जांच में कोई बाहरी चोट नहीं मिली है। कोनी पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा।

प्रो. नरेंद्र मिश्रा की लाश उनके विश्वविद्यालय क्वार्टर में पाई गई। सहकर्मियों ने कई बार फोन किया, लेकिन जब उन्होंने काल नहीं उठाया तो दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। भीतर प्रो. मिश्रा मृत अवस्था में मिले। घर का माहौल देखकर सहकर्मी और पुलिस भी हैरान रह गए।

The Suryadon
Author: The Suryadon

सच्चाई की आवाज

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य