‘ब्राजीलियन दीदी’ को वोट डालने के लिए धन्यवाद जैसे स्लोगन के साथ किया प्रदर्शन;

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कांग्रेस के देशभर में चल रहे “वोट चोर, गद्दी छोड़” अभियान के तहत आज शुक्रवार को यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता निर्वाचन दफ्तर का घेराव करने निकले। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात था। पुलिस बल ने कार्यकर्ताओं को निर्वाचन आयोग के दफ्तर तक जाने से पहले मोतीबाग में ही रोक दिया।

यूथ कांग्रेस ने कहा, हरियाणा में एक ही मकान पर सैकड़ों मतदाताओं के नाम दर्ज पाए गए हैं। जबकि एक ब्राजील की मॉडल, जो कभी भारत आई ही नहीं, उसके नाम पर भी अलग-अलग मतदान केंद्रों में वोटर लिस्ट में नाम दर्ज हैं। इन गड़बड़ियों के विरोध में उन्होंने प्रदर्शन किया।

यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने कहा कि, हमारा यह आंदोलन लोकतंत्र को बचाने के लिए है। हम भाजपा की पुलिस या दमनकारी नीतियों से डरने वाले नहीं हैं। यह संघर्ष अब केवल रायपुर तक सीमित नहीं रहेगा।

हम पूरे प्रदेश के जिलों और विधानसभा मुख्यालयों में जाकर जनता को भाजपा और चुनाव आयोग की मिलीभगत का सच बताएंगे। लोकतंत्र की रक्षा के लिए युवा कांग्रेस सड़क से लेकर संसद तक आवाज उठाएगी।

कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा चलाए जा रहे ‘वोट चोर-गद्दी छोड़’ अभियान के तहत 15 लाख से अधिक हस्ताक्षर जुटाए थे। पार्टी ने अपने जिला पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अभियान के तहत मतदाता सूची की गड़बड़ियों की जांच के निर्देश दिए थे। इसी कड़ी में प्रदेश के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों से हस्ताक्षर एकत्र किए गए।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज आज रायपुर से इन दस्तावेजों के बंडल को दिल्ली के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

पांच बिंदुओं पर हुई वोटर लिस्ट की जांच

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने वोटर लिस्ट की जांच पांच प्रमुख बिंदुओं पर करवाई। इनमें –

  • डुप्लीकेट मतदाता
  • एक ही पते पर थोक में दर्ज मतदाता
  • फर्जी और अमान्य पते
  • अमान्य तस्वीरें
    • फॉर्म 6 के दुरुपयोग की शिकायतें शामिल हैं।

      40 जिलों, 307 ब्लॉक और 28 हजार बूथ समितियां रहीं सक्रिय

      प्रदेश में यह अभियान 16 सितंबर से शुरू हुआ था। इसके तहत 40 जिला संगठन, 307 ब्लॉक इकाइयां और 28,000 से ज्यादा बूथ समितियां सक्रिय रहीं। इन समितियों के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव जाकर लोगों से हस्ताक्षर कराए और उन्हें वोट की सुरक्षा के लिए जागरूक किया।वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के विरोध में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन - Dainik Bhaskar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें