छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में अलग-अलग सड़क हादसों में मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में अलग-अलग सड़क हा की मौत हो गई।हादसों में 8 युवकों मृतकों में 4 युवक रायपुर के रहने वाले हैं। वहीं 4 युवक सूरजपुर, कोंडागांव और बालोद जिले के हैं। जानकारी के मुताबिक रायपुर में केटरिंग के काम से लौट रहे युवकों की बाइक को छोटा हाथी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की जान चली गई।

वहीं, रायपुर के विधानसभा क्षेत्र में कार ने बाइक सवार को रौंद दिया। सिर फटने से बाइक सवार की मौत हो गई। इसके अलावा शास्त्री चौक में हुए सड़क हादसे में एक युवक ने दम तोड़ दिया। सूरजपुर जिले में 2 ट्रकों में आमने-सामने भिड़त हुई, जिसमें एक ट्रक के ड्राइवर और खलासी की मौत हो गई।

बालोद जिले में रेलवे-कर्मचारी के बेटे की सड़क हादसे में जान चली गई। वहीं, कोंडागांव में एक CAF जवान की मौत हुई है।

पहली घटना 6 नवंबर की रात करीब 2 बजे रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र के लालपुर ओवरब्रिज पर हुई। मुंगेली जिले के लोरमी का रहने वाला शिवसागर दिवाकर (25 वर्ष) महासमुंद के रहने वाले अपने दोस्त राजा पटेल (30 वर्ष) के साथ केटरिंग के काम से अमलीडीह लौट रहा था। दोनों बाइक पर सवार थे।

जब वे लालपुर ओवरब्रिज के ऊपर पहुंचे, तभी छोटा हाथी वाहन के चालक ने उनकी बाइक को सामने से टक्कर मार दी। दोनों युवक नीचे गिर पड़े। सिर पर गंभीर चोट लगने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही टिकरापारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है।

दूसरी घटना रायपुर के माढ़र-टेकारी रोड की है। 7 नवंबर की सुबह तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार कुश साहू, निवासी टेकारी की मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि कुश साहू दूध बेचने का काम करता था और रोजाना की तरह सुबह दूध सप्लाई करने के लिए निकला था। टक्कर इतनी तेज थी कि युवक कुछ दूरी तक घसीट गया। गंभीर चोट लगने से उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। विधानसभा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और कार चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। पुलिस वाहन को जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

रायपुर के शास्त्री चौक में 6 नवंबर को हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि 1 युवक को गंभीर और 3 को सामान्य चोटें आई हैं। सभी का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। सभी युवक सिमगा के रहने वाले हैं और बर्थडे पार्टी मनाने रायपुर आए थे। इस दौरान उनकी कार हादसे का शिकार हो गई।

पुलिस के अनुसार 5 युवक सिमगा से ड्राइवर लेकर रायपुर आए थे, लेकिन एक्सीडेंट से करीब पौन घंटे पहले उन्होंने ड्राइवर को रायपुर में ही उतार दिया था। इसके बाद पांचों ड्राइव पर निकल गए।

वे घड़ी चौक की ओर जा रहे थे। इसी दौरान करीब रात 1.30 बजे उनकी कार अनकंट्रोल हो गई और सीधे जाकर मेडिकल स्टोर में जा घुसी। वहां बगल की छोटी दीवार से टकराकर कार वापस खड़ी हो गई।

7 नवंबर की सुबह करीब साढ़े 4 बजे अंबिकापुर-मनेंद्रगढ़ मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार 2 ट्रकों के बीच टक्कर हो गई। हादसे में एक ट्रक ड्राइवर और खलासी की मौत हो गई। वहीं 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

बताया जा रहा सुबह के समय कोहरे के कारण हादसा हुआ। वहीं, जानकारी ये भी है कि एक ट्रक ड्राइवर को झपकी आ गई थी। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हादसे के बाद नेशनल हाईवे जाम हो गया था। पुलिस ने बड़े वाहनों को डायवर्टेड रास्ते से निकाला। घंटों की मशक्कत के बाद पुलिस ने वाहनों को हटा मार्ग पर आवागमन शुरू कराया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें