इंदौर में लव जिहाद की फंडिंग करने वाले अनवर कादरी की पार्षदी समाप्त, 5 साल के लिए अयोग्‍य घोषित

SHARE:

इंदौर संभागायुक्त डाॅ. सुदाम खाड़े ने लव जिहाद फंडिंग मामले के आरोपी पार्षद अनवर कादरी को अयोग घोषित करते हुए पांच साल के लिए हटा दिया है।

प्रतिनिधि, इंदौर। लव जिहाद के लिए फंडिंग करने के आरोपित नगर निगम इंदौर के वार्ड 58 से पार्षद अनवर कादरी को पार्षद पद से हटा दिया गया है। संभागायुक्त डा. सुदाम खाड़े ने सोमवार को इस संबंध में आदेश जारी किए। कादरी को आगामी पांच साल तक किसी भी चुनाव लड़ने के लिए भी अयोग्य घोषित किया गया है।

पार्षद कादरी के खिलाफ गंभीर आपराधिक आरोप सामने आने के बाद महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने संभागायुक्त से कादरी को पद से हटाने की अनुशंसा की थी। नगर निगम द्वारा आयोजित विशेष सम्मेलन में कादरी को पद से हटाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया था।

The Suryadon
Author: The Suryadon

सच्चाई की आवाज

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य