P News: छतरपुर जिले के भगवा थाना अंतर्गत घुवारा चौकी के गोरखपुरा गांव में जमीनी विवाद को लेकर एक महिला के साथ मारपीट के आरोप लगाए गए हैं। कहा गया है कि महिला को हाथ-पैर बांधकर पीटा गया।

SHARE:

MP News: छतरपुर जिले के भगवा थाना अंतर्गत घुवारा चौकी के गोरखपुरा गांव में जमीनी विवाद को लेकर एक महिला के साथ मारपीट के आरोप लगाए गए हैं। कहा गया है कि महिला को हाथ-पैर बांधकर पीटा गया। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है। चार लोगों के खिलाफ मारपीट के तहत मामला दर्ज हुआ है।

, छतरपुर। जिले के भगवा थाना अंतर्गत घुवारा चौकी के गोरखपुरा गांव में जमीनी विवाद को लेकर एक महिला के साथ मारपीट के आरोप लगाए गए हैं। कहा गया है कि महिला को हाथ-पैर बांधकर पीटा गया। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता की रिपोर्ट पर भगवां थाने में चार लोग मोनू दुबे, जगदीश सिंह, कैप्टन ठाकुर और गौरव ठाकुर के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज हुआ है।

यह विवाद सेन परिवार और द्विवेदी परिवार के बीच खसरा नंबर 1219, रकबा 4.796 हेक्टेयर जमीन को लेकर है। यह मामला अपर कलेक्टर और बड़ामलहरा एसडीएम न्यायालय में विचाराधीन है। सेन परिवार खेत जोत रहा था, तभी चार लोग मौके पर पहुंचे पीड़ित महिला सहोदरा सेन ने बताया कि सुबह करीब 9 बजे जगदीश सिंह, उनके बेटे कैप्टन, गौरव और सोनू द्विवेदी खेत पर आए। उन्होंने ट्रैक्टर पर रखी बोरी तोड़ने और खेत जोतने का प्रयास किया। जब सहोदरा सेन ने उन्हें रोका, तो उन्होंने उसके हाथ-पैर और मुंह रस्सी से बांध दिए। इसके बाद लात-घूंसों से उसकी पिटाई की और मौके से फरार हो गए।

The Suryadon
Author: The Suryadon

सच्चाई की आवाज

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य