खजराना थाना क्षेत्र में प्रेमिका पर गलत कमेंट करने से गुस्साएं प्रेमी ने युवकी की हत्या कर दी।

SHARE:

      प्रेमिका पर गलत कमेंट किया तो लोहे की राड से कर दी युवक की हत्या  मृतक हर्ष मूलरूप से टाटानगर जिला रतलाम का रहने वाला था। वहीं आरोपित ऋषभ मिश्रा (25) नानक नगर रांझी जबलपुर का रहने वाला है, इंदौर में नौकरी की तलाश में था। वहीं आरोपित विजेंद्र सिंह (24) जीरापुर जिला राजगढ का रहने वाला है, इंदौर में केयरटेकर का कार्य करता है।

प्रतिनिधि,इंदौर। खजराना थाना क्षेत्र में प्रेमिका पर गलत कमेंट करने से गुस्साएं प्रेमी ने युवकी की हत्या कर दी। प्रेमी ने तत्कालीन विवाद में लोहे की राड से साथियों के साथ मिलकर हमला कर दिया। मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

इनके कब्जे से लोहे की राड और वाहन भी जब्त कर लिया है। मृतक और मुख्य आरोपित दोनों आपस में दोस्त है, पहले एक ही कंपनी में काम करते थे।

मृतक और आरोपित पक्ष निजी कंपनी में काम करते थे। किसी के खिलाफ भी पूर्व में कोई आपराधिक रिकार्ड दर्ज नहीं है। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि ऋषभ और मृतक हर्ष के बीच रुपये का लेनदेन एवं कमेंट को लेकर तत्कालीन विवाद हुआ था, जिसपर उसकी हत्या कर दी। पहले से हत्या करने की कोई योजना नहीं थी।

पुलिस के मुताबिक मृतक हर्ष मूलरूप से टाटानगर जिला रतलाम का रहने वाला था। वहीं आरोपित ऋषभ मिश्रा (25) नानक नगर रांझी जबलपुर का रहने वाला है, इंदौर में नौकरी की तलाश में था। वहीं आरोपित विजेंद्र सिंह (24) जीरापुर जिला राजगढ का रहने वाला है, इंदौर में केयरटेकर का कार्य करता है। आदित्य जाट (24) होशंगाबाद का रहने वाला है, अभी नौकरी की तलाश में है। रितुल मिश्रा (22) लसुड़िया का रहने वाला है।

  • दोस्त अश्विन ने पीयूष गुप्ता, हर्ष गुप्ता के साथ इंटरव्यू देने के लिए टास्कअस गए थे। इसके बाद हम बाहर आकर नीचे चाय पीने के लिए पहुंचे। यहां चार-पांच लोग मुंह पर कपड़ा बांधकर खड़े थे।
  • हर्ष ने बताया कि यह हमें ही देख रहे हैं, इसके बाद हम दूसरी जगह पर जाकर खड़े हुए। आरोपित भी पीछा करते हुए वहां आए और लोहे की राड से हमला कर दिया।
  • इसके बाद हम हर्ष को लेकर एफआईआर दर्ज करवाने खजराना थाने पर पहुंचे, यहां उसकी तबीयत बिगड़ी। इसके बाद हम तीन-चार निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां किसी ने उसे भर्ती नहीं किया।
  • इसके बाद लेडी हलिफा नाम के अस्पताल में उसकी जांच की और बताया कि वह ठीक है।
    • अस्पताल के बाहर निकलने के बाद ही उसे चक्कर आ गए। इसके बाद हम एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसकी मौत हो गई।
The Suryadon
Author: The Suryadon

सच्चाई की आवाज

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य