घोड़े पर सवार होकर कोर्ट पहुंचा ‘डॉन’…VIDEO:बुरहानपुर में आर्म्स एक्ट का है आरोपी, पैरों में दर्द के कारण चल नहीं पाता

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बुरहानपुर में बुधवार को एक अनोखा नजारा देखने को मिला। यहां आर्म्स एक्ट का आरोपी घोड़े पर सवार होकर कोर्ट परिसर पहुंचा। इस अनोखे अंदाज को देखकर लोग हैरान रह गए और तुरंत इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया।

आरोपी की पहचान शेख शकील के रूप में हुई है, जिसे स्थानीय लोग ‘शकील बदमाश’ या ‘शकील डॉन’ के नाम से जानते हैं। वह कोतवाली थाना क्षेत्र के बैरी मैदान का रहने वाला है।शकील ने बताया कि वह विकलांग है। पैरों में तकलीफ के कारण ठीक से चल नहीं पाता। इस वजह से वह पेशी के लिए घोड़े पर सवार होकर कोर्ट पहुंचा।शकील ने बताया कि वह विकलांग है। पैरों में तकलीफ के कारण ठीक से चल नहीं पाता। इस वजह से वह पेशी के लिए घोड़े पर सवार होकर कोर्ट पहुंचा।

जानकारी के मुताबिक, शेख शकील के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है। इसी की सुनवाई के लिए उसे अकसर कोर्ट में पेश होना पड़ता है।

कोर्ट परिसर के पास उसने अपने घोड़े को एक स्थान पर बांधा और फिर पेशी के लिए अंदर चला गया। इस अनोखे अंदाज में कोर्ट पहुंचने का वीडियो शेयर किया जाने लगा।

कुछ लोगों ने कहा कि वह अपनी फोर-व्हीलर से आया था। शकील पहले तांगा चलाता था। उसके खिलाफ झगड़े और विवाद के कई मामले दर्ज हैं।

शकील ने कोर्ट परिसर के पास घोड़े को बांधा। फिर पेशी पर गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें