Elevator Mirror Psychology: हर लिफ्ट में शीशा जरूर दिखाई देता है। लिफ्ट के अंदर शीशे की मौजूदगी के पीछे न केवल गहरी सोच है, बल्कि मनोवैज्ञानिक और सुरक्षा संबंधी वैज्ञानिक कारण भी छिपे हैं। आइए इन पर एक नजर डालते हैं।
लाइफस्टाइल डेस्क। चाहे आप किसी चमकते दफ्तर में हों, बड़े से शॉपिंग मॉल में, किसी अस्पताल में या फिर किसी लग्जरी होटल में, एक चीज है जो हर लिफ्ट में जरूर दिखाई देती है और वह है शीशा। हम अक्सर सोचते हैं कि यह बस एक सजावट का हिस्सा है, यानी एक फैंसी टच। लेकिन यह पूरी तरह सच नहीं है। लिफ्ट के अंदर शीशे की मौजूदगी के पीछे न केवल गहरी सोच है, बल्कि मनोवैज्ञानिक और सुरक्षा संबंधी वैज्ञानिक कारण भी छिपे हैं। आइए इन पर एक नजर डालते हैं।लिफ्ट के छोटे केबिन में घूमना या पीछे की ओर मुड़ना व्हीलचेयर यूजर्स के लिए एक बड़ी चुनौती हो सकता है। जगह कम होने के कारण सीधा बैक करना मुश्किल होता है। ऐसी स्थिति में शीशा उनकी सबसे बड़ी मदद करता है। शीशे में पीछे का हिस्सा साफ दिखाई देता है, जिससे वे बिना किसी रुकावट के आसानी से बैक कर सकते हैं, टर्न ले सकते हैं, या दरवाजे की ओर निकलना सुनिश्चित कर सकते हैं। इस तरह शीशा उनकी यात्रा को सुरक्षित और सहज बनाता है।
Author: The Suryadon
सच्चाई की आवाज