कटनी में सीसीटीवी कैमरे पर स्प्रे कर थाने के करीब लगा एटीएम ही उखाड़ ले गए चोर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मध्य प्रदेश में कटनी के माधव नगर थाने से चंद कदम की दूरी पर बैंक ऑफ महाराष्ट्र के एटीएम को चोर उखाड़कर ले गए। इस घटना ने पुलिस के रात्रि गश्त व्यवस्था की पोल खोल दी है। इसके साथ ही थाने के इतने नजदीक वारदात हो जाने से भी सवाल खड़े हो रहे है। घटना रात दो बजे की बताई जा रही है।तिनिधि, कटनी। माधव नगर थाना से चंद कदमों की दूरी पर आधी रात को बदमाश बैंक ऑफ महाराष्ट्र के एटीएम मशीन को उखाड़ ले गए। कुछ ही देर में घटना की जानकारी पुलिस को लगी, लेकिन तब तक बदमाश मशीन सहित ओझल हो गए। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि बैंक की एटीएम में उस दौरान लगभग 11 लख रुपए कैश मौजूद था।सनसनीखेज वारदात के बाद एसपी, एडिशनल एसपी सहित पुलिस बल मौके पर जांच करने पहुंचा है। साथ ही सीसीटीवी कैमरे फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार माधव नगर गेट के सामने बरगवां रोड पर बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र का एटीएम और बैंक दोनों है। रात दो से तीन बजे के बीच अज्ञात बदमाश पहुंचे और रस्से के सहारे मशीन को खींचकर लोडर वाहन में लादकर ले गए। इस दौरान उन्होंने सीसीटीवी कैमरे में स्प्रे कर दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें