होटल में फ्री रूम न देने पर फायरिंग करने वाले तीनों आरोपी गिरफ्तार, हथियार और कारतूस बरामद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शहर के बाईपास स्थित होटल डिमांड पर फ्री में रूम नहीं देने पर 12 नवंबर की रात ताबड़तोड़ फायरिंग करने वाले तीनों बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपितों से हथियार और कारतूस भी जब्त किए हैं।                                               प्रतिनिधि, भिंड। शहर के बाईपास स्थित होटल डिमांड पर फ्री में रूम नहीं देने पर 12 नवंबर की रात ताबड़तोड़ फायरिंग करने वाले तीनों बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपितों से हथियार और कारतूस भी जब्त किए हैं।

यह है पूरा मामला: 12 नवंबर की रात गोलू यादव निवासी अकोड़ा अपने साथी रमन भदौरिया निवासी बिल्होरा और बब्बू श्रीवास निवासी ऊमरी के साथ होटल डिमांड पहुंचा। उसने होटल में मुफ्त रूम की मांग की। लेकिन संचालक अभिषेक सिंह राजावत ने इनकार कर दिया। इससे बौखलाए बदमाशों ने मारपीट की। बदमाशों ने अपहरण की कोशिश की। इसके बाद देर रात वे फिर लौटे और करीब 10 से 12 राउंड गोलियां चलाई। गोलीबारी से होटल के शीशे टूट गए। दीवारों पर गोलियों के निशान हो गए थे। बदमाश वापस लौटे और फायरिंग करने की कोशिश की, लेकिन कारतूस मिस हो गए। इसके बाद वे वहां से चले गए। रात करीब 11 बजे तीनों फिर लौटे और 10 से 12 राउंड ताबड़तोड़ फायर किए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें