राजनांदगांव में तनाव… नंदई चौक स्थित हनुमान मंदिर में तोड़फोड़, बजरंग दल और विहिप ने किया प्रदर्शन, भारी पुलिस बल तैनात

SHARE:

 प्रतिनिधि, राजनांदगांव। शहर के नंदई चौक स्थित जैतखाम से लगे हनुमान मंदिर में सोमवार को अज्ञात लोगों द्वारा तोड़फोड़ किए जाने का मामला सामने आया है। बताया गया कि मंदिर में स्थापित हनुमान जी की प्रतिमा, शिवलिंग और त्रिशूल को उखाड़कर फेंक दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया।

घटना के बाद बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और नारेबाजी शुरू कर दी। पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि अज्ञात समाज के कुछ युवकों द्वारा यह कृत्य किया गया है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन, बसंतपुर थाना प्रभारी एमन साहू सहित अन्य थानों के पुलिसकर्मी मौके पर तैनात हैं। पुलिस प्रशासन के अधिकारी बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों को समझाइश देने में जुटे हुए हैं, हालांकि संगठन के पदाधिकारी कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।

The Suryadon
Author: The Suryadon

सच्चाई की आवाज

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य