फोटो-वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग, दोस्तों के साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव, नोएडा में 13 साल की लड़की ने की आत्महत्या

SHARE:

Noida Suicide Newsमनीष सिंह, नोएडा: दिल्ली से सटे नोएडा के थाना सेक्टर-63 क्षेत्र में एक कॉलोनी में शनिवार की रात 13 साल की लड़की पंखे से लटकी हुई पाई गई। उसके भाई ने आरोप लगाया कि पड़ोसी लड़का फोटो-वीडियो के जरिए उसकी बहन को ब्लैकमेल करता था और दोस्तों के साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालता था। अस्पताल पहुंचाने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।आरोपियों पर कोई कार्रवाई न होने से गुस्साए हिंदू संगठनों के नेता और ग्रामीणों ने रविवार सुबह सेंट्रल जोन में एसीपी प्रथम के कार्यालय के पास धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवकों को पकड़ने के लिए चार टीमें गठित की हैं। जांच के दौरान पुलिस को लड़की की डायरी मिली, जिसमें आरोपी युवकों के बारे में लिखा हुआ है।भाई के मुताबिक, तीन दिन पहले मां-बाप गांव के एक विवाह समारोह में गए थे। शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे वह ड्यूटी पर निकल गया। किशोरी घर पर अकेली थी। रात लगभग आठ बजे उसने भाई को सब्जी लाने को फोन किया। करीब सवा नौ बजे भाई घर लौटा तो दरवाजा खुला मिला। कमरे में झांका तो लड़की पंखे से लटकी हुई थी, उसके पैर जमीन को छू रहे थे।भाई ने फौरन रिश्तेदारों की सहायता से पंखे पर बंधे कपड़े को काटा और बहन को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने उसे थाना फेस-3 क्षेत्र के प्रमुख अस्पताल रेफर कर दिया, जहां 15 मिनट बाद मृत घोषित कर दिया गया। आरोप है कि रात में पहुंची पुलिस ने कोई ध्यान नहीं दिया। लव जिहाद का इल्जाम लगाते हुए रविवार सुबह हिंदू संगठनों के सदस्यों ने परिवार संग धरना-प्रदर्शन शुरू किया। एसीपी ने समझा-बुझाकर लिखित शिकायत पर तत्काल चार टीमें गठित कर दीं।आरोप लगाया गया कि पड़ोसी लड़के ने किशोरी के फोटो-वीडियो मोबाइल में सेव कर रखे थे। इन्हें दिखाकर वह उसे दोस्तों के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए ब्लैकमेल कर दबाव डाल रहा था। इससे लड़की परेशान हो गई थी। उसने परिवार को बताने की कोशिश की, लेकिन मां-बाप गांव के शादी समारोह में चले गए थे। भाई ने आरोपी युवकों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर सख्त सजा की मांग की है। फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।नोएडा सेंट्रल जोन के एसीपी प्रथम उमेश यादव ने कहा कि शिकायत मिलने पर आरोपी युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो चुका है। उनकी तलाश में चार टीमें अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर रही हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करने में सफलता मिल जाएगी।

The Suryadon
Author: The Suryadon

सच्चाई की आवाज

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य