भोजशाला के पास जहां विवाद की आशंका, वहीं नमाज अदा करने के लिए जगह चाहता है मुस्लिम पक्ष

SHARE:

 

  1. दरगाह से सटे स्थल को प्रशासन ने चयनित नहीं किया, इसलिए मस्जिद पक्ष ने दी है चुनौती
  2. मुख्य प्रवेश मार्ग के पास नमाज की मांग पर कानून व्यवस्था का सवाल  3.इस स्थल पर पूर्व में किया जाता था वजू, कलेक्टर ने रिपोर्ट में कहा- यहां शांति बनाए रखने में होगी कठिनाई

    , धार : मध्य प्रदेश के धार जिले में स्थित भोजशाला विवाद में सुप्रीम कोर्ट के 14 जुलाई के अंतरिम आदेश के बाद अब पूरा मामला केवल ‘निकट स्थान’ की कानूनी व्याख्या तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि उस स्थान की वास्तविक स्थिति भी चर्चा का विषय बन गई है, जहां मस्जिद पक्ष नमाज की व्यवस्था चाहता है।

    दरअसल, नमाज पढ़ने के लिए मस्जिद पक्ष हजरत खिलजी की दरगाह से सटा स्थल चाहता है, लेकिन वहां तक पहुंचने का प्रमुख मार्ग भोजशाला के मुख्य प्रवेश क्षेत्र से होकर गुजरता है। यानी दोनों धार्मिक स्थलों तक पहुंचने के लिए एक ही प्रवेश क्षेत्र का उपयोग होता है। ऐसे में, कानून व्यवस्था के तर्क पर प्रशासन इसके लिए सहमत नहीं हुआ।
The Suryadon
Author: The Suryadon

सच्चाई की आवाज

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य