रायपुर में दोस्ती में दगाबाजी! साथ बैठकर पी शराब, फिर रील बनाने के बहाने बाइक और मोबाइल लेकर फरार

SHARE:

 राजधानी में रील बनाने के बहाने दोस्त की बाइक और मोबाइल लेकर फरार हो गया। घटना गंज थाना क्षेत्र के गंजपारा स्थित देशी शराब दुकान के अहाते की है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित दीपक के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता प्रशांतचंद यदु सरस्वती चौक, पुरानी बस्ती स्थित शुभम ज्वेलर्स के सामने का निवासी है और निजी फाइनेंस कंपनी में कैश मैनेजर के पद पर कार्यरत है। उसने पुलिस को बताया कि 27 जुलाई 2026 की रात करीब आठ से 8:30 बजे वह गंजपारा स्थित देशी शराब दुकान गया था।

वहां उसकी मुलाकात परिचित दीपक से हुई। दोनों ने साथ बैठकर शराब पी। शराब पीने के बाद दीपक ने सोशल मीडिया के लिए रील बनाने की बात कहते हुए पहले शिकायतकर्ता का मोबाइल मांगा। इसके बाद उसने होंडा शाइन-100 बाइक भी रील बनाने और चलाकर वीडियो शूट करने के लिए ले ली। कुछ देर तक बाइक घुमाने के बाद उसने कहा कि वह थोड़ी दूर तक चलाकर आता है, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटा।

पीड़ित ने कई बार मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन आरोपित ने फोन रिसीव नहीं किया। इसके बाद उसे एहसास हुआ कि आरोपित बाइक और मोबाइल लेकर फरार हो गया है। शिकायत में बताया गया है कि आरोपित बाइक के साथ पीड़ित का मोबाइल भी ले गया। साथ ही बाइक की डिक्की में रखा बैग भी गायब हो गया, जिसमें दसवीं-बारहवीं की अंकसूचियां सहित अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज रखे हुए थे।

The Suryadon
Author: The Suryadon

सच्चाई की आवाज

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य