रिंकू सिंह भारतीय क्रिकेट टीम के मजबूत खिलाड़ी हैं। पर रिंकू की छोटी बहन नेहा सिंह तो उनसे भी चार कदम आगे हैं। कभी ड्रेस तो कभी सूट पहनकर वो स्टाइल मारती हैं। इस बार भी उन्होंने आंखों पर काला चश्मा लगाकर हीरोइनों वाला अंदाज दिखाकर महफिल लूट ली।
रिंकू सिंह मैदान में जितनी भी धूम मचा लें। लेकिन जब स्टाइल की बात आती है तो उनकी छोटी बहन नेहा सिंह बहुत आगे हैं। एक तरफ रिंकू सादगी दिखाते हैं। हमेशा सिंपल प्लेन शर्ट और टी शर्ट में दिखते हैं। तो दूसरी तरफ उनकी बहन नेहा ड्रेसेस, गाउन और देसी कपड़ों में सुंदरता दिखाकर अपने हर लुक को खास बना लेती हैं। इस बार भी उन्होंने ऐसा ही किया। लंबी- सी एथनिक ड्रेस पहन एक के बाद एक पोज दिए।
कपड़ों में स्टाइल दिखाया। तो स्वैग दिखाने के लिए आंखों पर काला चश्मा भी लगा लिया। जिससे उनका लुक एकदम परफेक्ट बन गया। तभी तो नेहा की लेटेस्ट तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। आप भी देखें रिंकू की छोटी बहन का अंदाज।नेहा स्टाइल तो मारती हैं। लेकिन कई मामलों पर उनका अंदाज बाकी सबसे बहुत अलग बन जाता है। जैसे इस बार भी वो एकदम सिंपल- सी ड्रेस पहनी दिखीं। लेकिन सादगी में भी उनकी सुंदरता देखते बनी। लुक को कंप्लीट बनाने के लिए नेहा ने कपड़ों के साथ और भी कई एलिमेंट्स का ध्यान रखा जिनपर नजर डाल आप भी उनकी तारीफ करेंगे।नेहा ने राउंड नेकलाइन वाली ड्रेस पहनी है। जिसकी स्लीव्सथर्ड क्वार्टर वाली नजर आ रही हैं। वाइट ड्रेस पर ग्रीन कलर के बेलों वाले छोटे-बड़े डिजाइन बने हुए हैं। जिससे लुक एकदम परफेक्ट बन रहा है। अटायर का टॉप पोर्शन बॉडी फिटेड है। जबकि स्कर्ट एरिया फ्लेयर्ड के साथ लुक में वॉल्यूम ऐड करने का काम करता दिखा। साभार:
