भिलाई में गोवंश को 50 से ज्यादा बार चाकू से गोदा, हिंदूवादी संगठनों ने किया थाने का घेराव

SHARE:

भिलाई में गोवंश को 50 से ज्यादा बार चाकू से गोदा,  हिंदूवादी संगठनों ने किया थाने का घेरावटना गुरुवार सुबह की बताई जा रही है। पुलिस को सूचना मिली कि संतोषी पारा कैंप-2 के पास एक गाय पर चाकू से हमला किया गया है। गोवंश के शरीर पर 50 से ज्यादा बार चाकू से मारने के निशान मिले। धारदार हथियार के हमले से गंभीर रूप से घायल गाय के जख्मों पर स्थानीय लोगों ने हल्दी

लगाई।

,भिलाई। भिलाई के कैप-2 संतोषी पारा में गोवंश(गाय) को चाकू से गोदने का मामला सामने आया है। अज्ञात बदमाश द्वारा गोवंश पर 50 से ज्यादा वार किए। घटना की सूचना के बाद बजरंग दल व भाजपा कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और जमकर हंगामा किया।

इस दौरान छावनी पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। तत्काल गोवंश को इलाज के लिए भेजा गया। वहीं गुस्साए हिंदूवादी संगठनों के लोगों ने छावनी थाने का घेराव किया और आरोपित को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक घटना गुरुवार सुबह की बताई जा रही है। पुलिस को सूचना मिली कि संतोषी पारा कैंप-2 के पास एक गाय पर चाकू से हमला किया गया है। गोवंश के शरीर पर 50 से ज्यादा बार चाकू से मारने के निशान मिले। धारदार हथियार के हमले से गंभीर रूप से घायल गाय के जख्मों पर स्थानीय लोगों ने हल्दी को लगाया।

The Suryadon
Author: The Suryadon

सच्चाई की आवाज

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य