रायपुर में देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

रायपुर में नशे के कारोबार के खिलाफ खमतराई पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने आरटीओ ऑफिस के पास डेरापारा बंजारी नगर रावांभाठा इलाके से एक व्यक्ति को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 89 बॉटल देशी मसाला शराब कुल 16.020 बल्क लीटर बरामद की गई है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान प्रदीप तिवारी (उम्र 42 वर्ष), निवासी रावांभाठा रायपुर के रूप में हुई है। आरोपी अवैध रूप से देशी मसाला शराब बेचने के लिए रखा हुआ था। सूचना मिलने पर खमतराई थाना पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और प्रदीप तिवारी को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

The Suryadon
Author: The Suryadon

सच्चाई की आवाज

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य