भोपाल में दहशत फैला रहे थे बिहार के दो इंजीनियरिंग छात्र, हथियारों संग गिरफ्तार

SHARE:

रातीबड़ पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ दो इंजीनियरिंग छात्रों को गिरफ्तार किया है। आरोपित मूलत: बिहार जिले के छपरा के रहने वाले हैं और वहीं से पिछले दिनों अवैध हथियार लाए थे। साथ ही भोपाल में हथियारों के दम पर दहशत फैला रहे थे।

 प्रतिनिधि, भोपाल। रातीबड़ पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ दो इंजीनियरिंग छात्रों को गिरफ्तार किया है। आरोपित मूलत: बिहार जिले के छपरा के रहने वाले हैं और वहीं से पिछले दिनों अवैध हथियार लाए थे। साथ ही भोपाल में हथियारों के दम पर दहशत फैला रहे थे।

गुरुवार रात को रातीबड़ पुलिस को इसकी सूचना मिली तो आरोपित को बुलमदर तिराहे के पास बाइक सवार दोनों युवकों को घेराबंदी कर पकड़ा। रातीबड़ थाना प्रभारी रासबिहारी शर्मा ने बताया कि 20 वर्षीय शुभम कुमार और आदित्य कुमार मिश्रा रातीबड़ क्षेत्र में किराये से रहते हुए सिस्टेक कालेज में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे हैं।

आरोपितों ने पूछताछ में बताया कि वे पिछले दिनों अपने घर से हथियार लाए थे, जिसका उद्देश्य लोगों को अपने नाम से डराना था। पुलिस ने दोनों छात्रों के आपराधिक रिकार्ड की जांच की है, लेकिन कोई रिकार्ड नहीं मिला है। आरोपितों की बाइक को भी पुलिस ने जब्त किया है।

The Suryadon
Author: The Suryadon

सच्चाई की आवाज

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य