गोबर-गोमूत्र बनेगा आर्थिक समृद्धि का आधारः चंदन कुमार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हरेली अमावस्या (स्थानीय बोली में हरेली तिहार) पर गुरुवार को जिला प्रशासन ने जिले के विकासखंड बकावंड के ग्राम सानदेवड़ा स्थित गोठान में हरेली तिहार मनाया। साथ ही गोमूत्र की ख़रीदी का शुभारंभ किया गया। पहले दिन जिले के दस गोठान में गोमूत्र ख़रीदी शुरू की गई है।

जगदलपुर ()। हरेली अमावस्या (स्थानीय बोली में हरेली तिहार) पर गुरुवार को जिला प्रशासन ने जिले के विकासखंड बकावंड के ग्राम सानदेवड़ा स्थित गोठान में हरेली तिहार मनाया। साथ ही गोमूत्र की ख़रीदी का शुभारंभ किया गया। पहले दिन जिले के दस गोठान में गोमूत्र ख़रीदी शुरू की गई है। कार्यक्रम में स्थानीय पंचायत पदाधिकारी, किसान, पशुपालकों के साथ कलेक्टर चंदन कुमार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रोहित व्यास आदि कई अधिकारी भी शामिल हुए। ग्रामीणों को संबोधित करते चंदन कुमार ने कहा कि गोबर के बाद अब गोमूत्र भी ग्रामीणों की आर्थिक समृद्धि का आधार बनेगा। उन्होंने कहा कि किसानों को आर्थिक रूप से समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने में इस योजना की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा गोबर के साथ ही अब गोमूत्र की खरीदी भी की जा रही है।

गोमूत्र से जीवामृत जैसी जैविक कीटनाशक के साथ ही विभिन्ना प्रकार की औषधियों का निर्माण किया जाएगा। इससे ग्रामीणों को सीधे रोजगार प्राप्त होगा। उन्होंने ग्रामीणों को गोबर के साथ ही गोमूत्र को भी गोठान में बेचने की अपील की। गोठान से गोबर वर्मी कंपोस्ट और गोमूत्र कीटनाशक के रूप वापस ग्रामीणों को मिलेगा। ग्रामीण शासन की योजनाओं से जुड़कर लाभ लें। वनांचल क्षेत्र में प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग खेती में कर मृदा का स्वास्थ्य में सुधार करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि गोठान का निर्माण पशुधन की सुरक्षा के लिए किया गया था। बाद में इसमें गोबर ख़रीदी प्रारंभ किया गया और अब गोमूत्र की अब ख़रीदी हो रही है। गोठान को रुरल इंडस्ट्रियल पार्क के रूप में विकसित कर ग्रामीणों को आर्थिक रूप से सशक्त करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गोठान में गोबर ख़रीदी कर महिला समूह वर्मी कम्पोस्ट बनाकर बेच रही है और आर्थिक रूप से मजबूत हो रही है। कलेक्टर ने कार्यक्रम में सभी को हरेली तिहार और पाटजात्रा की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम को जनपद अध्यक्ष सुखदेई बघेल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रोहित व्यास ने भी संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें