शिवनाथ नदी में बह गया रेलवे का क्लर्क,

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बिल्हा क्षेत्र के चूराघाट एनीकट में रविवार को पिकनिक मनाने पहुंचे एक रेलवे अधिकारी और उनके साले की नहाते समय दुखद मौत हो गई। दोनों तेज बहाव की चपेट में आकर पानी में बह गए।

प्रतिनिधि बिलासपुर। बिल्हा क्षेत्र के चूराघाट एनीकट में रविवार को पिकनिक मनाने पहुंचे एक रेलवे अधिकारी और उनके साले की नहाते समय दुखद मौत हो गई। दोनों तेज बहाव की चपेट में आकर पानी में बह गए। सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय मछुवारों की टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। देर शाम रेलवे अधिकारी का शव बरामद कर लिया गया, जबकि साले की तलाश अब भी जारी है।

जानकारी के अनुसार, बिल्हा रेलवे कॉलोनी निवासी संतोष राम रेलवे में सीनियर सेक्शन क्लर्क थे। शनिवार को वे अपने परिवार के साथ घूमने निकले थे। उनके साथ पत्नी, बच्चे, साला अनुज कुमार, उनकी पत्नी और बच्चे भी मौजूद थे। सभी लोग पिकनिक मनाने के लिए बिल्हा से कुछ किलोमीटर दूर स्थित उड़नताल चूराघाट एनीकट पहुंचे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें