50 लाख की चोरी के आरोपी की पुलिस कस्टडी में मौत

SHARE:

Balrampur News: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एक आरोपी की पुलिस कस्टडी में इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने बेरहमी से प्रताड़ित किया। परिजनों ने मुआवजे और दोषियों पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

बलरामपुरः छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एक जूलरी शॉप में चोरी के मामले में आरोपी 19 वर्षीय युवक की पुलिस हिरासत में मौत हो गई। युवक की मौत के परिजनों ने बवाल कर दिया। बवाल को देखते हुए सरगुजा आईजी ने 4 पुलिसकर्मियों को हटाकर बलरामपुर स्थित पुलिस लाईन में तैनात कर दिया गया है। इसके बाद मामले की न्यायिक जांच के आदेश दिए गए हैं।कस्टडी में युवक की मौत के बाद मृतक के परिवार ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने उसे बेरहमी से प्रताड़ित किया, जिसके कारण उसकी मौत हो गई। उन्होंने जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही परिजनों को 1 करोड़ रुपए मुआवजा देने की मांग की है।

The Suryadon
Author: The Suryadon

सच्चाई की आवाज

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य