श्री सम्राट अशोक सेना पार्टी भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूर्यकांत दुबे ने कहा हम अपने मुद्दों पर अडिग है तथा हमारी पार्टी कम्युनिस्ट है

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

श्री सम्राट अशोक सेना पार्टी भारत के गठन के बाद आज दिनांक 19 नवंबर 2025 को हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया कि पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए सामंजस्ता पूर्वक कार्य किया जाएगा। इसी तारतम्य में पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सूर्यकांत दुबे ने कहां की हम पार्टी को आगे

  1. बढ़ाने के लिए विवेचना करते हुए आम जनता के विचारों को लेकर कार्य करेंगे। हमारा मुद्दा हिंदू राष्ट्र दूसरा संविधान जिसमे मनुस्मृति शरीयत की बात हो बाइबल की  बात हो जो धर्म कानून कहलाए ऐसा संविधान बनाने का विचार है। जितनी तनख्वाह उतना पेंशन, बेरोजगारी भत्ता शिक्षा के अनुसार, प्राइवेट सेक्टर मैं सूचना का अधिकार लगाना, धर्म संसद आयोग का निर्माण, जल जंगल जमीन का नारा, आरक्षण को सामान्य कर आर्थिक आधार पर करना, अल्पसंख्यक मानकर ब्राह्मण आरक्षण क्योंकि ब्राह्मण सिर्फ तीन प्रतिशत बचे हुए ऐसा अनुमान है। नक्सली जो मुख्य धारा में आ गए उनको चुनाव लड़ना उनका अधिकार दिलाना आदिवासियों का अधिकार दिलाना, बस्तर को हरित क्रांति क्षेत्र घोषित करना, आदि । श्री सूर्यकांत दुबे ने कहा कि हमअखंड भारत का नक्शा लेकर चल रहे हैं। हम अखंड भारत बनाना चाहते हैं। भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाना चाहते हैं। हमारी पार्टी कम्युनिस्ट पार्टी है। जिसका नारा समानतावाद है। हम कम्युनिस्ट विचारधारा को लेकर चलते हैं हमारे विचार मे सामानतावाद अर्थात सब को समान्य जनजीवन के साथ समान रूप से सामान्य रूप से जीने का अधिकार हो। हम कम्युनिस्ट हैं अर्थात हमारा लक्ष्य सामानता वाद है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद की समस्या समाप्त होती जा रही है । नक्सलियों को मानव अधिकार का अधिकार दिया जाए भारत देश में मानव अधिकार कानून लागू किया जाए। तथा उन्हों ने कहा कि ऐसा ना हो कि जो नक्सली सरेंडर करने के लिए तैयार हो उनका एनकाउंटर ना किया जाए यह उन्होंने प्रस्ताव रखा। उन्होंने कहा हम आजाद भारत का सपना देख रहे हैं। जहां भ्रष्टाचार ना हो अराजकता ना हो सामंतवादी विचार धारा न हो। उन्होंने बताया कि हमारी पार्टी शीघ्र ही बैठक कर आंदोलन की रूपरेखा तैयार करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें