रायपुर में हनुमान प्रतिमा खंडित करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, एक बना फर्जी पुलिसकर्मी

SHARE:

      रायपुर में हनुमान प्रतिमा खंडित करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, एक बना फर्जी पुलिसकर्मी      प्रतिनिधि, रायपुर। राजधानी रायपुर के धरमनगर क्षेत्र में हनुमान जी की प्रतिमा खंडित किए जाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कारोबारी अरिहंत पारख सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।इस घटना को लेकर इलाके में तनाव की स्थिति बन गई थी, जिसके बाद पुलिस ने गंभीरता से जांच करते हुए आरोपियों को चिन्हित किया। प्रकरण की एफआईआर पहले अज्ञात आरोपियों के खिलाफ टिकरापारा थाना में दर्ज की गई थी।पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में अरिहंत पारख, मोहित कुमार लखेर, गणेश कुर्रे, भूपेश केवट और जेसीबी ऑपरेटर मेहराब खान शामिल हैं। जांच में सामने आया कि घटना के दौरान आरोपी मोहित कुमार लखेर ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर मौके पर पहुंचने की कोशिश की, ताकि लोगों को गुमराह किया जा सके और कार्रवाई को प्रभावित किया जा सके। यह तथ्य सामने आने के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ नकली पुलिसकर्मी बनकर भ्रम फैलाने के आरोप भी जोड़े हैं।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि धरमनगर में स्थापित हनुमान जी की प्रतिमा को खंडित किए जाने की सूचना मिलते ही क्षेत्र में आक्रोश फैल गया था। संवेदनशीलता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे।मामले की जांच के लिए विशेष टीम गठित की गई, जिसने सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल कॉल डिटेल्स और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई।जांच में यह भी सामने आया है कि इस घटना में जेसीबी मशीन का उपयोग किया गया था, जिसे आरोपी मेहराब खान चला रहा था। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त जेसीबी को जब्त कर लिया है। साथ ही, आरोपियों की भूमिका और घटना के पीछे की मंशा को लेकर गहन पूछताछ की जा रही है।पुलिस का कहना है कि धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजने की प्रक्रिया की गई है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस घटना के पीछे कोई और साजिश या अन्य लोग तो शामिल नहीं थे।

The Suryadon
Author: The Suryadon

सच्चाई की आवाज

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य