,रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सांसद रूपकुमारी चौधरी ने ओडिशा और छत्तीसगढ़ के बीच वर्षों से जारी महानदी जल विवाद को केंद्र सरकार की मध्यस्थता से सुलझाने की दिशा में बनी सहमति का स्वागत किया है। उन्होंने इसे दोनों राज्यों के विकास और किसानों के हित में दूरगामी कदम बताया।
चौधरी ने कहा कि महानदी जल विवाद ट्रिब्यूनल (न्यायमूर्ति बेला एस. त्रिवेदी की अध्यक्षता) के समक्ष दोनों राज्यों द्वारा केंद्र की मध्यस्थता पर रजामंदी जताना संवाद से समाधान की दिशा में बड़ा मोड़ है। उन्होंने केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू के प्रयासों की सराहना करते हुए बताया कि उनके द्वारा केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से चर्चा और केंद्रीय जल आयोग के माध्यम से संयुक्त समिति गठित करने के अनुरोध से ही यह संभव हो सका है।
Author: The Suryadon
सच्चाई की आवाज