Chandra Gochar 2025: इन राशियों को अगले दो दिनों में मिलेगी खुशखबरी, दूर होगी आर्थिक तंगी

SHARE:

सनातन धर्म में गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति की पूजा के लिए विशेष माना गया है। इस दिन व्रत रखने और भक्ति भाव से पूजा करने से हर मनोकामना पूर्ण होती है। इसी बीच, अगहन माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर चंद्र देव अपनी चाल बदलने वाले हैं।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति की पूजा के लिए विशेष माना गया है। इस दिन व्रत रखने और भक्ति भाव से पूजा करने से हर मनोकामना पूर्ण होती है। इसी बीच, अगहन माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर चंद्र देव अपनी चाल बदलने वाले हैं।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चंद्र देव के वृषभ राशि में गोचर करने से दो राशियों मेष और कर्क के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। इन जातकों को आने वाले दो दिनों में आर्थिक लाभ, पारिवारिक सुख और शुभ समाचार मिलने की प्रबल संभावना है।

चंद्र देव के वृषभ राशि में प्रवेश से मेष राशि के जातकों को धन लाभ होगा। पैसों से जुड़ी परेशानियां समाप्त होंगी और व्यापार में तेजी आएगी। नौकरीपेशा लोगों को नई सफलता या प्रमोशन का योग बन रहा है। पारिवारिक माहौल भी आनंददायक रहेगा।

किसी पुराने अटके हुए काम में प्रगति होगी और कोई मनोकामना पूरी हो सकती है।

उपाय: चंद्र देव की कृपा पाने के लिए सफेद वस्तुओं का दान करें। यह समय 8 नवंबर तक आपके लिए अत्यंत शुभ रहेगा।

वृषभ राशि में चंद्र गोचर से कर्क राशि के जातकों पर विशेष कृपा बरसेगी। आय में वृद्धि होगी और आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। भाई-बहनों से उपहार या सहयोग मिल सकता है। साथ ही मानसिक शांति प्राप्त होगी।

राजनीति या सरकारी कार्यों में लगे लोगों के लिए यह समय बहुत लाभकारी रहेगा।

उपाय: चंद्र देव की कृपा के लिए गाय के कच्चे दूध से भगवान शिव का अभिषेक करें। इससे मन की शांति और सफलता दोनों प्राप्त होंगी।

चंद्र देव का यह गोचर मेष और कर्क राशि वालों के लिए सौभाग्य लेकर आ रहा है। जो लोग लंबे समय से आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव से गुजर रहे थे, उन्हें अब राहत और सुखद समाचार मिलने के योग बन रहे हैं।

Chandra Gochar 2025: इन राशियों को अगले दो दिनों में मिलेगी खुशखबरी, दूर होगी आर्थिक तंगी
The Suryadon
Author: The Suryadon

सच्चाई की आवाज

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य