जिंदगी की जंग लड़ा रहा दो साल का मासूम ऋषि

SHARE:

बिलासपुर के लालखदान में मंगलवार शाम को हुई भीष्ण ट्रेन हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई है, वहीं 25 यात्री घायल हैं। इन घायलों में एक 2 साल का मासूम बच्चा है, जिसके पिता की एक्सीडेंट में मौत हो गई है, वहीं उसकी मां भी लापता है।

 

 प्रतिनिधि, बिलासपुर। बिलासपुर में मंगलवार शाम को हुए लोकल मेमू ट्रेन हादसे ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं, लेकिन सबसे दर्दनाक कहानी दो साल के मासूम ऋषि यादव की है। नन्हा ऋषि इस वक्त अपोलो अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है।

हादसे में उसके पिता, देवरीखुर्द निवासी 35 वर्षीय अर्जुन यादव की मौके पर ही मौत हो चुकी है, जबकि उसकी 30 वर्षीय मां शिला यादव अब तक लापता है। परिजन रो-रोकर बेहाल हैं। कुछ लोग बता रहे हैं कि शिला की भी मौत हो चुकी है, लेकिन परिवार को अब भी उम्मीद है कि शायद वह लौट आए।

अस्पताल में ऋषि के चाचा रमेश यादव का गला बार-बार रुंध जाता है। वे कहते हैं, भगवान का शुक्र है कि बच्चा जिंदा है, लेकिन अब उसे कौन समझाए कि उसके माता-पिता नहीं है? घर में मातम पसरा है, देवरीखुर्द से परिजन और मित्र बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंचे हैं। डाक्टरों ने गंभीर हालत में ऋषि को केंद्रीय रेलवे अस्पताल से अपोलो रेफर किया है। हादसे की गूंज सिर्फ पटरी तक सीमित नहीं रही। उसने एक पूरे परिवार की दुनिया उजाड़ दी है।

The Suryadon
Author: The Suryadon

सच्चाई की आवाज

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य