योगी सरकार का बड़ा फैसला: गैर-आवासीय भवनों की फायर NOC की वैधता बढ़ाई, अब पांच साल तक रहेगी मान्य

SHARE:

      Lucknow News  UP Goverment News: उत्तर प्रदेश सरकार ने गैर-आवासीय भवनों के लिए फायर एनओसी की वैधता 3 साल से बढ़ाकर 5 साल कर दी है।अभय सिंह राठौड़, लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने ईज ऑफ डूइंग बिजनेस (Ease of Doing Business) को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। अब राज्य में गैर-आवासीय भवनों (Non-Residential Buildings) की फायर एनओसी (Fire NOC) की वैधता 3 साल से बढ़ाकर 5 साल कर दी गई है। इस फैसले से उद्यमियों, निवेशकों और नागरिकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह सुविधा गैर-संवेदनशील भवनों (Non-Sensitive Buildings) के लिए लागू होगी। वहीं, अस्पतालों (Institutional Occupancy) और उच्च जोखिम वाले औद्योगिक भवनों (High Hazard Industrial Buildings) के लिए एनओसी की वैधता पहले की तरह 1 साल ही रहेगी।

The Suryadon
Author: The Suryadon

सच्चाई की आवाज

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य