ब्राह्मण प्रीमियम लीग 2025 बिलासपुर का अद्वितीय उदघाटन हजारों विप्र जनों के बीच दूधिया रोशनी में भगवान श्री परशुराम जी की विधिवत पूजा अर्चना सैकड़ो शंखों की मधुर ध्वनि के बीच प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव विधायक श्री अटल श्रीवास्तव श्री सुशांत शुक्ला राष्ट्रीय कथा वाचक युवराज पांडे जी की उपस्थिति में खेल परिसर मैदान सरकंडा 10 दिवसी रात्रि कालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का संस्कृति संस्कार समर्पण के महासंगम का शुभारंभ विधिवत हुआ!
खेल केवल मनोरंजन का एक साधन नहीं हैं। ये शारीरिक स्वास्थ्य, भावनात्मक कल्याण और सामाजिक एकता के लिए उत्प्रेरक का काम करते हैं। खेलों से सीखे गए सबक—अनुशासन, टीम वर्क, नेतृत्व और लचीलापन—खेल के मैदान से कहीं आगे तक फैले हुए हैं, जिससे खेल आधुनिक समाज में जीवन का एक अभिन्न अंग बन गए हैं!
प्रतियोगिता का शुभारंभ अमित दुबे की टीम पटेल मैवरिक्स, विरुद्ध राजगुरु राइनोज के बीच कड़ा रोमांचकारी मुकाबला हुआ जिसमें पटेल मैवरिक्स विजय हुई प्रतियोगिता का प्रथम मैच ही बहुत ही रोमांचकारी एवं आनंदित रहा बिलासपुर सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित खेल का उद्घाटन बेहतरीन आतिशबाजी दूधिया रोशनी के बीच व्यवस्थित सुसज्जित मैदान आकर्षण का केंद्र रहा अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक युवराज पांडे ने अपने प्रसिद्ध पचरा की प्रस्तुति ने आयोजन में चार चांद लगा दिया, बेहतरीन आयोजन विशेष कर आज की नौजवान पीढ़ी को मैदानों के प्रति आकर्षित करने के लिए आयोजन समिति को साधुवाद सफल कार्यक्रम की शुभकामनाएं जय जय परशुराम!!
