न्यूज| पूर्णिया कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व द प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तानाशाह बताया।सांस उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को आम आदमी और किसानों से कोई लेना देना नहीं है। वह किसानों की जगह उद्योगपति मित्र अडानी-अंबानी का कर्ज माफ करते हैं। पूर्णिया के झील टोला में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने जनसभा के दौरान पूर्णिया सदर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी जितेंद्र यादव, धमदाहा से राजद प्रत्याशी संतोष कुशवाहा, कसबा के प्रत्याशी इरफान आलम एवं बनमनखी से कांग्रेस प्रत्याशी देवनारायण रजक सहित सभी जगहों पर महागठबंधन समर्थित उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान की अपील की। प्रियंका ने कहा, मोदी जी लोगों के काम की बात नहीं करते हैं, बल्कि फिजूल की बात करते हैं। वे भाषण में कट्टा, गोली, रंगदारी और खून की नदियां बहाने की बात करते हैं। कांग्रेस के प्रधानमंत्री गांव में जाकर जनता की समस्याओं से रूबरू होते थे, लेकिन मोदी गांव के बदले चीन जाते हैं। अंगेजी तानाशाही के खिलाफ इसी बिहार ने आवाज उठायी थी। आज वही स्थिति है और प्रधानमंत्री मोदी की तानाशाही है। इन्हें हटाने के लिए संघर्ष करना जरूरी है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने केवल परिवारों को बांटने का काम किया है। यह जुमलेबाज सरकार चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे करती हैं, परंतु चुनाव के बाद जमीन पर कुछ नहीं दिखता है। बिहार में पलायन सबसे बड़ी चुनौती बन गई है। जिसको रोकने की दिशा में एनडीए सरकार कोई काम नहीं कर रही है। आज देश की सारी सरकारी संथानों का निजीकरण कर अपने पूंजिपति मित्रों के हवाले किया जा रहा है।प्रियंका ने कहा कि जैसे ही महागठबंधन की सरकार बनेगी पुरानी पेंशन स्कीम लागू की जाएगी। पांच नए एक्सप्रेस-वे बनाए जाएंगे। आउटसोर्सिग स्टाफ का स्थायीकरण किया जाएगा। जीविका दीदीयों को 30 हजार माह दिए जाएंगे। वहीं 25 लाख तक गरीबों का मुफ्त इलाज कराया जाएगा। 200 यूनिट बिजली फ्री मिलेगी।सांसद पप्पू यादव ने कहा कि बिहार में अबकी बार एनडीए सरकार का सूपड़ा साफ हो जाएगा। खासकर कोसी-सीमांचल में सभी सीटों पर महागठबंधन की जीत निश्चित है। सभा के दौरान पूर्णिया सदर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी जितेंद्र यादव ने कहा कि मैं जब भी प्रियंका गांधी को देखता हूं, मुझे पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की छवि याद आ जाती है। भास्कर न्यूज| पूर्णिया केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि हम सीमांचल में डिफेंस कॉरिडोर बनाने वाले हैं। सीमांचल में पाकिस्तान में गिरने वाला गोला बनेगा। आने वाले 5 साल में हम बिहार में 25 चीनी मिल लगाएंगे। उसमें से एक पूर्णिया के बनमनखी में लगेगा। शाह बनमनखी में एनडीए प्रत्याशी कृष्ण कुमार ऋषि के पक्ष में जनसभा को संबोधित करते हुए एनडीए के पक्ष में लोगों से मतदान की अपील की। कहा- सीमांचल के हर जिले में मेडिकल कॉलेज की स्थापना होगी। उन्होंने कहा, कांग्रेस और राजद वालों ने राम मंदिर का विरोध किया। इन लोगों ने सालों तक राम मंदिर का काम लटकाया। नरेन्द्र मोदी ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनवाया। अब हम सीताजी का भव्य राम मंदिर बनाने जा रहे हैं। अगले ढाई साल में सीतामढ़ी में 850 करोड़ की लागत से भव्य सीता मन्दिर का निर्माण होगा। सीता मंदिर बनने के साथ ही अयोध्या तक नई वंदे भारत ट्रेन शुरू होगी। वहीं डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि देश में सिर्फ एक ही गारंटी चलती है, मोदी की गारंटी। जैसे ही हमने बिहार की जीविका दीदियों को सहायता के लिए 10-10 हजार दिए तो राहुल- तेजस्वी के पेट में दर्द उखड़ने लगा।
Author: The Suryadon
सच्चाई की आवाज