चुनाव आयोग ने केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह के खिलाफ मंगलवार को पटना में FIR दर्ज कराई गई है

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बिहार में पहले फेज की सीटों पर चुनाव प्रचार मंगलवार (4 नवंबर) शाम 5 बजे थम गया। पहले चरण में 6 नवंबर को 18 जिलों की कुल 121 सीटों पर वोटिंग होगी।

चुनाव आयोग ने केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह के खिलाफ मंगलवार को पटना में FIR दर्ज कराई गई है। ललन पर आचार संहिता उल्लंघन का आरोप है। दरअसल, ललन सिंह ने सोमवार को जदयू प्रत्याशी और बाहुबली नेता अनंत सिंह के लिए प्रचार किया था।

इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए उनका एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें उन्हें कहते सुना गया- यहां कुछ नेता है, जिनको चुनाव के दिन निकलने मत दीजिएगा। घर में ही बंद कर दीजिएगा। हाथ-पैर जोड़ें तो कहिएगा हमारे साथ चलकर वोट दीजिए और घर में बैठिए।

RJD ने X पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि ललन सिंह गरीबों को वोट डालने से रोक रहे हैं। इस पर EC ने ललन सिंह को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। हालांकि, JDU ने इस आरोप को गलत बताया और कहा कि अनंत सिंह का वीडियो एडिटेड है।

दूसरी तरफ, राजद नेता और महागठबंधन के सीएम चेहरे तेजस्वी यादव ने मंगलवार को पटना में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि उनकी सरकार बनी तो 14 जनवरी को माई बहिन मान योजना के तहत महिलाओं के खाते में ₹30 हजार देंगे।तेजस्वी ने कहा- मकर संक्रांति के दिन, 14 जनवरी को, पूरे साल भर का ₹30 हजार महिलाओं के खाते में ट्रांसफर करेंगे। 5 साल के दौरान कुल डेढ़ लाख मिलेंगे। राज्य की जीविका दीदीयों को स्थायी किया जाएगा। उन्हें ₹30,000 प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें