जन्मदिन के मौके पर नीता एम. अंबानी का सफर सेवा, समर्पण और सशक्तिकरण की मिसाल पेश करता है।

SHARE:

जन्मदिन के मौके पर नीता एम. अंबानी का सफर सेवा, समर्पण और सशक्तिकरण की मिसाल पेश करता है। शिक्षा, स्वास्थ्य, कला और खेल जैसे हर क्षेत्र में उन्होंने ऐसे संस्थान खड़े किए हैं जो लोगों को जोड़ते हैं, अवसर देते हैं और समाज में सकारात्मक बदलाव की राह बनाते हैं।

“सच्चा नेतृत्व करुणा से शुरू होता है – दूसरों में वो क्षमता देखने से, जो बाकी नहीं देख पाते।” – नीता एम. अंबानी।
नीता मुकेश अंबानी की जीवन यात्रा भारत के बदलते सामाजिक और सांस्कृतिक परिदृश्य से गहराई से जुड़ी रही है। उन्होंने अपने काम के जरिए यह दिखाया है कि बदलाव तब सार्थक होता है जब समाज के हर वर्ग को आगे बढ़ने का मौका मिले। शिक्षा, स्वास्थ्य, कला और खेल जैसे क्षेत्रों में उनका योगदान इसी सोच को आगे बढ़ाता है।

शिक्षा के क्षेत्र में उन्होंने ‘धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल’ यानी DAIS को ऐसा स्थान बनाया है, जहां बच्चों को सिर्फ पढ़ाई ही नहीं बल्कि सोचने, समझने और खुद को निखारने का अवसर मिलता है। यहां शिक्षा का मतलब किताबों तक सीमित नहीं, बल्कि जीवन को समझने और दुनिया को देखने की नई दृष्टि से है। जबकि स्वास्थ्य के क्षेत्र में ‘सर एच. एन. रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल’ आज भरोसे और गुणवत्तापूर्ण सेवा का प्रतीक बन चुका है। वहीं रिलायंस फाउंडेशन के तहत गांवों के विकास, महिलाओं की आजीविका, शिक्षा और आपदा राहत जैसे अनेक प्रयास लगातार लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव ला रहे हैं।Nita कला और संस्कृति के क्षेत्र में नीता अंबानी की गहरी रुचि ने ‘नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर’ (NMACC) को जन्म दिया। सिर्फ एक साल में यह केंद्र भारतीय रचनात्मकता और विरासत को नई पहचान देने वाला मंच बन गया है, यहां न सिर्फ भारत की विविध कलाओं का प्रदर्शन होता है, बल्कि दुनिया भर के दर्शक भारतीय संस्कृति के रंगों से जुड़ते हैं।वहीं खेल के क्षेत्र में नीता अंबानी ने जमीनी स्तर पर स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों में बेहतर बनने की भावना जगाने में अहम भूमिका निभाई है। ‘मुंबई इंडियंस’ की संस्थापक और ‘अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति’ की सदस्य के रूप में उन्होंने न सिर्फ भारतीय खिलाड़ियों के लिए नए अवसरों के द्वार खोले, बल्कि देश के खेल तंत्र को मजबूत बनाने की दिशा में निरंतर काम किया है।

शिक्षा और स्वास्थ्य से लेकर संस्कृति और खेल तक, नीता अंबानी का काम यह दिखाता है कि सच्चा नेतृत्व आदेश देने में नहीं, अवसर देने में है। उन्होंने ऐसे संस्थान और मंच तैयार किए हैं जहां हर व्यक्ति अपनी क्षमता को पहचान सके, उसे निखार सके और आगे बढ़ सके

The Suryadon
Author: The Suryadon

सच्चाई की आवाज

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य