ड‍िप्‍टी SP पत्‍नी और डॉक्टर पत‍ि के बीच विवाद, कोर्ट पहुंचा मामला

SHARE:

आजमगढ़ में पुलिस विभाग की एक अधिकारी और उनके डॉक्टर पति के बीच विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। सीओ सदर आस्था जायसवाल और उनके पति डॉ. सत्यम के बीच बच्चे के टाइटल बदलने और साथ रहने को लेकर गंभीर मतभेद सामने आए हैं। दोनों के रिश्ते में इतनी दरार आ गई है कि डॉक्टर पति ने तलाक के लिए अदालत में अर्जी दाखिल कर दी है।

डिजिटल डेस्क: UP के आजमगढ़ में सीओ सदर आस्था जायसवाल और उनके पति डॉ. सत्यम के बीच विवाद गहराता जा रहा है। डॉक्टर सत्यम का आरोप है कि उनकी पत्नी ने बच्चे का टाइटल बिना पूछे बदल दिया और जब उन्होंने दोबारा घर चलने की बात की, तो आस्था ने जेल में डाल देने की धमकी दी। डॉ. सत्यम ने बताया कि उन्होंने तलाक के लिए कोर्ट में वाद दायर कर दिया है।

दोनों की शादी जून 2023 में सहमति से हुई थी। शादी के एक माह बाद ही उनके बीच मतभेद शुरू हो गए थे। उस समय आस्था की पोस्टिंग प्रयागराज में थी। अप्रैल 2024 में आस्था ने एक बच्चे को जन्म दिया था। बच्चे के जन्म के बाद परिवार में खुशी का माहौल था, लेकिन कुछ समय बाद यह खुशी तनाव में बदल गई।

The Suryadon
Author: The Suryadon

सच्चाई की आवाज

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य