JNUSU Election Results 2025 Live Today: लेफ्ट यूनाइटेड ने जेएनयू छात्र संघ चुनावों में सभी प्रमुख पदों पर जीत हासिल की है। अदिति मिश्रा अध्यक्ष चुनी गईं, जबकि के. गोपिका उपाध्यक्ष बनीं। सुनील यादव महासचिव और दानिश संयुक्त सचिव के पद पर विजयी हुए। इस जीत के साथ लेफ्ट यूनाइटेड ने छात्र राजनीति में अपनी मजबूत पकड़ साबित की है।
LIVE UPDATES | Jawaharlal Nehru (JNU) Election Results 2025, जेएनयू छात्रसंघ चुनाव रिजल्ट 2025: जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी छात्र संघ के लिए हुए चुनाव में वोटों की गिनती खत्म हो गई है। लेफ्ट यूनाइटेड ने सभी पदों पर जीत दर्ज की है। अदिति मिश्रा ने प्रेसिडेंट पद पर जीती है। वहीं, के. गोपिका ने उपाध्यक्ष का चुनाव जीता। महासचिव पद पर सुनील यादव ने बाजी मारी। संयुक्त सचिव के पद पर दानिश विजयी रहे। इन सभी पदों पर लेफ्ट यूनाइटेड के उम्मीदवारों ने शानदार प्रदर्शन किया है।
प्रेसिडेंट पद पर अदिति मिश्रा (लेफ्ट यूनाइटेड) जीतीं
उपाध्यक्ष पद पर के. गोपिका (लेफ्ट यूनाइटेड) जीतीं
महासचिव पद पर सुनील यादव (लेफ्ट यूनाइटेड) जीते
संयुक्त सचिव पद पर दानि
-
जेएनयू कैंपस में वोट काउंटिंग के दौरान थोड़ा तनाव वाली स्थिति देखने को मिल रही है। लेफ्ट यूनिटी के कुछ सदस्यों के बीच हल्की सी झड़प हो गई, जो काउंटिंग वाले एरिया के पास हुई। हालांकि हालात समान्य हैं।
-
06:00 PM, Nov 06 2025
JNUSU Election Result 2025 LIVE: कैंपस में नारेबाजी शुरू
जेएनयू छात्रसंघ चुनाव 2025 के नतीजे कुछ देर में जारी होने वाले हैं। मतगणना चल रही है। कैंपस में एबीवीपी और लेफ्ट के छात्रों की ओर से नारेबाजी की जा रही है। -
07:15 PM, Nov 06 2025
JNUSU चुनाव परिणाम (5540 वोटों की गिनती के बाद)
अध्यक्ष
- अदिति मिश्रा (लेफ्ट) – 2015
- विकास पटेल (एबीवीपी) – 1537
- शिंदे विजयलक्ष्मी (पीएसए) – 1310
उपाध्यक्ष
- के. गोपिका (लेफ्ट) – 3220
- तान्या कुमारी (एबीवीपी) – 1835
महासचिव
- राजेश्वर कांत दूबे (एबीवीपी) – 1980
- सुनील यादव (लेफ्ट) – 2125
संयुक्त सचिव
- दानिश अली (लेफ्ट) – 2184
- अनुज दमारा (एबीवीपी) – 1883
Author: The Suryadon
सच्चाई की आवाज