ग्रामीण इकाई के अध्यक्ष विपिन वानखेड़े और प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के मीडिया सलाहकार केके मिश्रा उनके साथ गए। बीते दिनों चिंटू चौकसे का एक ऑडियो वायरल हुआ, जिसमें वे दिग्विजय सिंह को लेकर अपशब्द का प्रयोग कर रहे हैं। पार्टी ने इसे गंभीरता से लेते हुए उन्हें नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।
भोपाल। इंदौर जिला कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे को प्रदेश कांग्रेस ने अनुशासनहीनता के आरोप में कारण बताओ नोटिस जारी किया। चौकसे ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के इंदौर आने और शीतलामाता बाजार के दौरे का बहिष्कार किया था। इसे लेकर उन्होंने अपशब्द का भी प्रयोग किया था।
सितंबर में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने इंदौर प्रवास के दौरान शीतला माता बाजार जाने की सूचना संगठन को दी थी लेकिन जिला इकाई ने इसका बहिष्कार किया।