रायपुर में 12 नवंबर को प्लेसमेंट कैंप:180 पदों पर भर्ती का मौका, 10-15 हजार तक होगी सैलरी; 12वीं पास भी कर सकेंगे आवेदन

SHARE:

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, रायपुर की ओर से युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 12 नवंबर 2025 को एकदिवसीय प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जा रहा है। यह कैंप सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक रोजगार कार्यालय परिसर, रायपुर में होगा।

इसमें निजी क्षेत्र की कई प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी और विभिन्न पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती करेंगी।

स्क्वायर बिजनेस सर्विसेज प्रा. लि., रायपुर

  • पद का नाम: कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव
  • पदों की संख्या: 150
  • योग्यता: न्यूनतम 12वीं पास या स्नातक
  • आयु सीमा: 18 वर्ष से अधिक
  • वेतनमान: 12,500 रुपए से 14,000 रुपए प्रतिमाह
    • स्थान: रायपुर

      जी.के. ऑटो व्हीकल्स प्रा. लि., रायपुर

      • पद का नाम: सेल्स कंसल्टेंट
      • पदों की संख्या: 30
      • वेतनमान: ₹12,000 से ₹15,000 प्रतिमाह
      • योग्यता: 12वीं पास या स्नातक
      • आयु सीमा: 20 वर्ष से अधिक
        • स्थान: रायपुर

          दस्तावेज और पात्रता

          इच्छुक अभ्यर्थियों को मूल शैक्षणिक प्रमाणपत्र, रोजगार पंजीयन कार्ड, आधार कार्ड की छायाप्रति, पासपोर्ट साइज फोटो और बायोडाटा के साथ उपस्थित होना होगा।साक्षात्कार स्थल पर ही कंपनियों के प्रतिनिधि चयन प्रक्रिया पूरी करेंगे। यह प्लेसमेंट कैंप पूर्णतः निशुल्क है।

The Suryadon
Author: The Suryadon

सच्चाई की आवाज

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य