CJP Protest: सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, इधर धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी; आज देशभर में प्रदर्शन

SHARE:

डिजिटल डेस्क, नईदिल्ली। दिल्ली के जंतर-मंतर पर जारी CJP के धरना-प्रदर्शन (CJP Protest) के बीच राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है। संसद मार्ग और टॉलस्टाय मार्ग सहित कई संवेदनशील इलाकों में भारी बैरिकेडिंग की गई है तथा बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।

प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो की सेवाओं पर भी असर पड़ा है और कई प्रमुख मेट्रो स्टेशनों को अगले आदेश तक बंद रखने का फैसला लिया गया है। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीट और अन्य परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं पर सख्त रुख अपनाते हुए सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति दोहराई है।

CJP ने शुक्रवार को पूरे देश में जिला स्तर पर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करने का आह्वान किया है। संगठन ने एक्स पर जारी पोस्टर के माध्यम से सभी छात्र संगठनों से एकजुट होकर प्रदर्शन में भाग लेने की अपील की है। संगठन का कहना है कि विरोध प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित किए जाएंगे।

धरना-प्रदर्शन के चलते संसद मार्ग और टॉलस्टाय मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह सख्त कर दी गई है। कई स्थानों पर बैरिकेडिंग लगाकर आवाजाही सीमित कर दी गई है। संवेदनशील इलाकों में बड़ी संख्या में पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।

प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा और उपद्रव की घटनाओं को देखते हुए दिल्ली में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की 20 कंपनियां तैनात की गई हैं। इन्हें गृह मंत्रालय के निर्देश पर बुधवार को पश्चिम बंगाल से बुलाया गया था। सुरक्षा एजेंसियां लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं।

स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए प्रदर्शन स्थल के दो किलोमीटर के दायरे में इंटरनेट सेवाएं पूरी तरह बंद कर दी गई हैं। इससे प्रदर्शनकारियों के साथ-साथ आसपास रहने वाले लोगों को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कनॉट प्लेस, मंडी हाउस, बंगाली मार्केट, रायसीना रोड, बाराखंभा और अशोक रोड जैसे इलाकों में रहने और काम करने वाले लोगों पर इसका सीधा असर पड़ा है।

इंटरनेट बंद होने से ऑनलाइन फूड डिलीवरी और कैब बुकिंग जैसी सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं, जिससे दैनिक गतिविधियों में बाधा देखी गई।

सुरक्षा कारणों से जनपथ के बाद कनॉट प्लेस को भी शाम के समय पूरी तरह बंद करने का निर्णय लिया गया। नई दिल्ली ट्रेडर्स एसोसिएशन (NDTA) ने इस संबंध में एक सर्कुलर जारी कर दुकानदारों, रेस्त्रां संचालकों और कार्यालयों से गुरुवार शाम साढ़े छह बजे तक अपने प्रतिष्ठान बंद करने का अनुरोध किया।

एनडीटीए के सचिव अमित गुप्ता ने बताया कि यह निर्देश उन्हें नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (NDMC) की ओर से प्राप्त हुआ था। लगातार चार दिनों से जारी तनावपूर्ण स्थिति के कारण कनॉट प्लेस के करीब 2,000 कारोबारी प्रतिष्ठानों और कार्यालयों का कामकाज गंभीर रूप से प्रभावित हुआ है।

The Suryadon
Author: The Suryadon

सच्चाई की आवाज

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य